30 Spet 2026
Poto: AI
बजट रेंज में 5G फोन आज के समय में मिलना बहुत मुश्किल हो गया है. लेकिन आज हम आपको कम कीमत वाले 5G फोन के बारे में बताने जा रहे हैं.
Photo: Flipkart
₹10 हज़ार की कीमत में आने वाले इस स्मार्टफोन का नाम Infinix Hot 50 5G है, जो बजट में फिट और फीचर्स में हिट स्मार्टफोन है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में.
Photo: Flipkart
फोन में 5G का सपोर्ट मिलता है, यानी अगर आपके एरिया में 5G नेटवर्क है तो आप तेज इंटरनेट स्पीड का फायदा उठा सकते हैं. साथ में 4G नेटवर्क भी चलता है.
Photo: Flipkart
Infinix Hot 50 5G में 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है. इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और रोजाना फोन चलाने के एक्सपीरियंस को स्मूद बनाता है.
Photo: Flipkart
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी स्पीड 2.4GHz तक है. सोशल मीडिया और नॉर्मल मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है.
Photo: Flipkart
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का Sony IMX582 मेन कैमरा दिया गया है. इसके साथ डेप्थ सेंसर भी मिलता है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो क्लिक कर सकते हैं.
Photo: Flipkart
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें AI Cam, Portrait और Wide Selfie जैसे मोड भी दिए गए हैं, जो फोटो खींचने में काम आते हैं.
Photo: Flipkart
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह दो दिन तक चल सकती है. चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
Photo: Flipkart
Infinix के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन की कीमत ₹9,999 से शुरू है. इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से खरीद सकते हैं.
Photo: Flipkart