रेलवे का एक्शन और बंद हुए 3.5 करोड़ IRCTC अकाउंट, ना करें ये गलती 

5 June 2025

Credit: AI Image

रेलवे ने टिकट बुकिंग में धांधली को रोकने के लिए एक बड़ा एक्शन लिया है. बीते एक साल के दौरान करीब 3.5 करोड़ IRCTC अकाउंट को ब्लॉक किया गया है. 

रेलवे का एक्शन

Credit: AI Image

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने बीते छह महीने में सिर्फ 2.4 करोड़ अकाउंट्स को डीएक्टिवेट और ब्लॉक कर दिया है.

इतने अकाउंट को किया ब्लॉक 

Credit: AI Image

मौजूदा वक्त में IRCTC वेबसाइट पर 13 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें सिर्फ 1.2 करोड़ ही आधार-वेरिफाइड हैं.

टोटल इतने करोड़ यूजर्स 

Credit: AI Image

यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि  IRCTC ने उन सभी अकाउंट्स के लिए स्पेशल वेरिफिकेशन करने का फैसला लिया है, जो आधार से वेरिफाइड नहीं हैं.

चेक होंगे सभी अकाउंट्स 

Credit: AI Image

संदिग्ध पाए जाने वाले अकाउंट्स को बंद कर दिया जाएगा. रेलवे का टारगेट यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक यात्रियों को सभी तरह के तत्काल टिकट मिल सकें.

बंद होंगे संदिग्ध अकाउंट्स 

Credit: AI Image

IRCTC को आधार नंबर से वेरिफाई करने से आपको फायदा होगा. यह ना सिर्फ अकाउंट को ब्लॉक होने से बचाएगा बल्कि टिकट बुकिंग में प्राथमिकता देगा.

आधार कार्ड से वेरिफाई करें

Credit: AI Image

अगर आपने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट के वेरिफिकेशन को कंप्लीट नहीं किया है तो उसे कंप्लीट कर लें. साथ ही ईमेल और नंबर को भी वेरिफाई कर लें.

नंबर और ईमेल वेरिफाई कराएं

Credit: AI Image

IRCTC पोर्टल पर एक ही मोबाइल नंबर से कई अकाउंट को मैनेज कर रहे हैं या करने जा रहे हैं. तो ऐसा करने से बचना चाहिए. ये आपके अकाउंट बंद होने की वजह साबित हो सकता है. 

ज्यादा अकाउंट ना बनाएं 

Credit: AI Image

रेलवे ने बताया कि आधार से लिंक करने वाले यूजर्स को तत्काल टिकट बिक्री के पहले 10 मिनट के दौरान प्राथमिकता बुकिंग मिलेगी. 

वेरिफिकेशन से फायदा  

Credit: AI Image

यहां तक ​​कि अधिकृत IRCTC एजेंट्स को भी 'तत्काल खिड़की' खुलने के पहले 10 मिनट के अंदर टिकट बुक करने की छूट नहीं है.

एजेंट्स को नहीं मिलेगी छूट 

Credit: AI Image

इंडियन रेलवे, तत्काल टिकटिंग प्रोसेस को और ज्यादा मजबूत बनाने की योजना बना रहा है, इसके लिए कुछ नियमों को और ज्यादा सख्त बनाया जा रहा है.

बनेंगे सख्त नियम 

Credit: AI Image

Read Next