अचानक क्यों बजने लगे लाखों फोन? IMD के अलर्ट ने मचाई हलचल!

28 Jan 2026

Photo: AI

क्यों बजने लगा फोन?

दिल्ली-NCR में IMD ने तेज तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था. 11 जून की शाम करीब 8:50 बजे अचानक लोगों के फोन पर अलर्ट बजने लगा. आखिर ऐसा क्यों हुआ, जानिए.

Photo: Pexels

सबका फोन एक साथ बजा

आपने देखा होगा कि आपके और आपके आसपास मौजूद लोगों के फोन पर एक साथ अलर्ट की आवाज सुनाई दी. ऐसा सरकार की सेल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी की मदद से किया जाता है.

Photo: Pexels

किस लिए आया अलर्ट?

यह अलर्ट दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के फोन पर भेजा गया था क्योंकि IMD ने तेज बारिश और तूफान की चेतावनी दी थी. लोगों को समय रहते सतर्क हो सके.

Photo: Pexels

कैसे किया जाता है?

सेल ब्रॉडकास्टिंग अलर्ट सिस्टम लोगों को आने वाले खतरे के बारे में पहले से जानकारी देने के लिए बनाया गया है, ताकि इमरजेंसी की सिचुएशन में लोग सतर्क रह सकें.

Photo: Pexels

तुरंत सभी को अलर्ट

इस टेक्नोलॉजी की मदद से अलर्ट एक साथ सभी लोगों तक पहुंच जाता है. इससे किसी को देर से मैसेज मिलने की समस्या नहीं होती और लोग समय रहते तैयारी कर सकते हैं.

Photo: Pexels

साइलेंट मोड पर भी बजेगा

सरकार की तरफ से भेजा गया यह अलर्ट फोन साइलेंट होने पर भी तेज आवाज के साथ बज सकता है, ताकि कोई जरूरी जानकारी मिस न हो जाए.

Photo: Pexels

हर भाषा का सपोर्ट

इस अलर्ट सिस्टम में लोगों को उनके क्षेत्र और भाषा के हिसाब से अलर्ट भेजा जा सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इमरजेंसी सिचुएशन के लिए तैयार रह सकें.

Photo: Pexels

Read Next