19 Aug 2026
Photo: AI
कील जैसी दिखने वाला ये डिवाइस नॉर्मल लोहे की कील नहीं है. ये अल्ट्रासोनिक वेव्स वाला डिवाइस है, जिसके पास सांप नहीं आते हैं. आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में.
Photo: Amazon
सांपों को घर से दूर रखने के लिए अल्ट्रासोनिक डिवाइस को घर के बाहर लगाया जाता है. इसे जमीन में गाड़ा जाता है. इसी वजह से इसका डिजाइन कील की तरह होता है.
Photo: Amazon
डिवाइस को घर के बाहर जमीन में लगाने के बाद इससे अल्ट्रासोनिक वेव्स निकलती हैं, जो आसपास की जमीन में फैलती हैं. कंपनी का दावा है कि इससे सांप डरकर दूर भाग जाते हैं.
Photo: Amazon
सबसे खास बात ये है कि इस डिवाइस को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि ये सोलर पैनल की मदद से खुद चार्ज हो जाता है.
Photo: Amazon
घर के बाहर लगाया जाने वाला ये डिवाइस वॉटरप्रूफ होता है. पानी से इस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता और ये अपना काम करता रहता है, जिससे खराब होने का डर कम हो जाता है.
Photo: Amazon
अल्ट्रासोनिक डिवाइस को इंस्टॉल करने के लिए बहुत कम मेहनत करनी पड़ती है. इसे बॉक्स से निकालकर करीब 2 इंच जमीन में गाड़ सकते हैं और बटन चालू कर सकते हैं.
Photo: Amazon
दूसरे तरीकों में केमिकल का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सांपों को घर से दूर रखने का ये तरीका बिना केमिकल के इस्तेमाल के काम करता है.
Photo: Amazon
सांप के अलावा ये डिवाइस दूसरे जानवरों जैसे चूहे और नेवले को भी घर में घुसने से रोकने का दावा करता है, ताकि आप और आपके परिवार को परेशानी न हो.
Photo: Amazon
ये डिवाइस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखने को मिल जाता है. कम कीमत में सांपों से बचने के लिए लोग इस तरह के डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं.
Photo: Amazon