WhatsApp और Instagram पर दोस्तों की लोकेशन कैसे देखें? जानिए आसान ट्रिक्स

30 June 2026

Photo: AI

लोकेशन शेयरिंग जरूरी?

अपने खास दोस्तों और परिवार के लोग कहां हैं और कितनी दूर हैं, यह जानने के लिए लोकेशन शेयरिंग काफी काम आती है. आइए जानते हैं इसे कैसे शेयर किया जाता है.

Photo: Unsplash 

लोकेशन शेयरिंग के फायदे

सेफ्टी के लिए लोकेशन शेयरिंग बहुत जरूरी हो जाती है. इसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपका दोस्त कहां तक पहुंचा है.

Photo: Unsplash

कैसे होगी लोकेशन शेयरिंग?

व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को चैट के अंदर लोकेशन शेयरिंग का ऑप्शन मिलता है. इसकी मदद से यूजर अपनी मर्जी से अपनी लोकेशन शेयर कर सकता है.

Photo: Unsplash

करंट लोकेशन

यूजर को चैट में लोकेशन शेयर करने के दो ऑप्शन मिलते हैं. पहला करंट लोकेशन  होता है, जिसकी मदद से आप जिस जगह पर मौजूद हैं, वह लोकेशन सामने वाले को भेज सकते हैं.

Photo: Unsplash

लाइव लोकेशन शेयरिंग

आपका दोस्त लाइव लोकेशन फीचर की मदद से अपनी रियल-टाइम लोकेशन शेयर कर सकते है. इससे आप ऐप में देख पाएंगे कि वह किस जगह से कहां जा रहा है.

Photo: Unsplash

कभी भी बंद कर सकते हैं

व्हाट्सऐप में प्राइवेसी फीचर्स काफी मजबूत हैं. बिना यूजर की परमिशन के लोकेशन शेयर नहीं की जा सकती. साथ ही, यूजर जब चाहे अपनी लाइव लोकेशन शेयरिंग बंद भी कर सकता है.

Photo: Unsplash

इंस्टाग्राम पर कैसे शेयर करें?

इंस्टाग्राम ऐप में डायरेक्ट मैसेज के अंदर अपने दोस्त की चैट खोलें. वहां लोकेशन शेयरिंग के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

पिन लोकेशन

इंस्टाग्राम के लोकेशन शेयरिंग फीचर में भी दो ऑप्शन मिलते हैं. इनमें से एक पिन लोकेशन है. इसकी मदद से आप जिस जगह पर मौजूद हैं, उसकी लोकेशन शेयर कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

लाइव लोकेशन शेयरिंग

इंस्टाग्राम पर भी लाइव लोकेशन शेयर की जा सकती है. इससे सामने वाले को मैप पर आपकी प्रोफाइल फोटो दिखाई देती है और वह आपकी रियल-टाइम लोकेशन देख सकता है.

Photo: Unsplash

Read Next