How to service AC: 5 मिनट में करें स्प्लिट AC सेल्फ क्लीन!

26 May 2026

Photo: AI

सेल्फ सर्विस क्यों ज़रूरी है?

गर्मियों के मौसम में कई बार AC सही से कूलिंग नहीं कर पाता है. इसे ठीक करने के लिए आप खुद घर पर छोटा-सा सेल्फ सर्विस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे करें AC कीसर्विसिंग.

Photo: ITG

पावर ऑफ करें

AC की कीसर्विसिंग शुरू करने से पहले ध्यान रखें कि पावर पूरी तरह ऑफ हो. वरना शॉक लगने का खतरा हो सकता है. इसके लिए AC का प्लग वॉल सॉकेट से निकाल दें.

Photo: Pexels

फ़िल्टर साफ करें

अपने स्प्लिट AC के इंडोर यूनिट का प्लास्टिक कवर उठाकर अंदर लगे एयर फ़िल्टर को निकालें और उसे अच्छी तरह साफ करें. चाहें तो पानी से धोकर धूप में सुखा दें.

Photo: ITG

मेटल कॉइल साफ करें

फ़िल्टर निकालने के बाद अंदर लगी मेटल कॉइल्स पर जमी धूल को ब्रश से साफ करें. इससे AC बेहतर कूलिंग कर पाएगा.

Photo: Pexels

एयर फ्लैप साफ करें

इंडोर यूनिट पर लगा एयर फ्लैप, जो ऊपर नीचे होता है, उस पर भी काफी धूल जमा हो जाती है. इसे भी अच्छे से साफ कर देना चाहिए.

Photo: ITG

पानी की पाइप साफ करें

AC की वॉटर ड्रेनेज पाइप को भी साफ करना चाहिए. कई बार गंदगी जमा होने से पाइप ब्लॉक हो जाती है और पानी घर के अंदर टपकने लगता है.

Photo: Pexels

आउटडोर यूनिट की सफाई

घर के बाहर लगे आउटडोर यूनिट पर हल्का पानी छिड़कें, ताकि कंप्रेसर की कॉइल्स पर जमी धूल साफ हो सके.

Photo: Pexels

सूखने का इंतज़ार करें

सफाई करने के बाद कुछ देर इंतज़ार करें, ताकि सभी हिस्से अच्छी तरह सूख जाएं. इससे शॉक का खतरा नहीं रहेगा और AC की कूलिंग भी काफी बेहतर हो जाएगी.

Photo: Pexels

Read Next