पूरे दिन चलाएं AC, नहीं आएगा बिल! ये है तरीका

20 May 2026

Photo: AI

कैसे नहीं आएगा बिल?

गर्मियों के मौसम में AC का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है. इसके साथ ही बिजली का बिल भी लगातार बढ़ता जाता है. आइए जानते हैं कि बिल को जीरो कैसे करें?

Photo: Pexels

मॉडर्न सिस्टम है हाइब्रिड 

हाइब्रिड सोलर सिस्टम, असल में मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर काम करता है. यह ऑन ग्रिड और ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम का मिक्स वर्जन है. यह बिजली बचाने के साथ AC को भी चलाने का काम करता है. 

Photo: Getty Image

हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर 

यह सिस्टम आपके सोलर पैनल और घर की बिजली के बीच स्मार्ट तरीके से स्विच करता रहता है. जीरो बिल के लिए इसे सोलर मोड पर सेट करना चाहिए.

Photo: Pexels

सोलर पैनल इंस्टॉल करें

AC बहुत ज्यादा बिजली की खपत करता है, इसलिए उसके हिसाब से सही क्षमता वाले सोलर पैनल लगाना जरूरी है.

Photo: Pexels

लिथियम बैटरी का इस्तेमाल

अगर आपको AC पूरे दिन चलाना है, तो लिथियम बैटरी का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. यह जल्दी चार्ज होती है और कई सालों तक टिकाऊ रहती है.

Photo: Pexels

5-स्टार AC चुनें

साधारण AC ज्यादा बिजली खींचता है, जबकि 5-स्टार AC कम बिजली में बेहतर कूलिंग देता है. यह स्टार्ट होने के समय कम करंट लेता है, जिससे सोलर सिस्टम पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता.

Photo: Pexels

टेम्परेचर 24 से 26 डिग्री रखें

अगर आप AC को 18 डिग्री पर चलाएंगे, तो बिजली की खपत काफी बढ़ जाएगी. बेहतर होगा कि AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखें, इससे कम लोड पड़ेगा.

Photo: Pexels

कमरे के गैप बंद करें

जिस कमरे में AC लगा है, वहां के दरवाजों और खिड़कियों के गैप अच्छी तरह बंद करें. इससे ठंडी हवा बाहर नहीं जाएगी और कम बिजली में ज्यादा देर तक कूलिंग बनी रहेगी.

Photo: Pexels

Read Next