खो गई कोई Instagram Reel, ऐसे खोज सकते हैं आप 

11 Feb 2026

Photo: Unsplash

कई फीचर्स मिलते हैं 

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं. लोगों में इसका क्रेज रील्स की वजह से है. 

Photo: Unsplash

रील्स देखते हुए अंतहीन स्क्रॉल की दुनिया में लोग क्या कुछ नहीं भूल जाते हैं. कभी-कभी जब वो रील खो जाती है, तो ऐसा लगता है कुछ जरूरी हाथ से निकल गया. 

Photo: Unsplash

कई बार हमें जो रील पसंद है वो खो जाती है. क्या हो अगर आपको एक ऐसा तरीका मिल जाए, जिससे आप खोई हुई रील को वापस देख पाएं.

Photo: Unsplash

इंस्टाग्राम पर इसका बहुत ही आसान तरीका है. इसके लिए आपको किसी ऐप या सेटिंग में बदलाव की जरूरत नहीं होगी. 

Photo: Unsplash

आपको सिर्फ कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम पर जाना होगा और अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा. 

Photo: Unsplash

इसके बाद आपको टॉप राइट कॉर्नर पर दिख रही तीन लाइन्स पर क्लिक करना होगा. यहां कई सारे विकल्प मिलेंगे.

Photo: Unsplash

आपको Your Activity पर जाना होगा. यहां आपको स्क्रॉल करते हुए नीचे आना होगा, जहां वॉच हिस्ट्री मिलेगी. 

Photo: Unsplash

यहां क्लिक करते ही आपके सामने उन सभी रील्स का पिटारा आ जाएगा, जिन्हें आपने देखा होगा. यहां से आप खोई हुई रील खोज सकते हैं.

Photo: Unsplash

आप यहां पर अपनी मर्जी से डेट भी चुन सकते हैं. इस तरह से आप उन सभी रील्स को एक्सेस कर पाएंगे, जिन्हें आप देख चुके हैं.

Photo: Unsplash

Read Next