LPG गैस की सब्सिडी नहीं होगी बंद! घर बैठे ऐसे करें e-KYC

13 Aug 2026

Photo: AI

नहीं मिलेगी सब्सिडी

अगर आपके घर में खाना बनाने के लिए LPG गैस का इस्तेमाल होता है, तो तुरंत अपनी e-KYC कर लें. नहीं तो गैस के साथ-साथ सब्सिडी भी मिलना बंद हो सकती है.

Photo: Unsplash

कब है आखिरी दिन?

16 अगस्त से पहले अपनी गैस सप्लाई एजेंसी के साथ e-KYC जरूर करवा लें. आपने KYC नहीं करवाई, तो सब्सिडी बंद हो सकती है. आइए जानते हैं घर बैठे e-KYC कैसे करें.

Photo: Unsplash

e-KYC से पहले की तैयारी

घर बैठे KYC करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके LPG कनेक्शन से आपका आधार कार्ड लिंक हो. साथ ही, आपका मोबाइल नंबर भी LPG कनेक्शन से रजिस्टर होना चाहिए.

Photo: Unsplash

डाउनलोड करें ऐप

अपने गैस प्रोवाइडर के हिसाब से ऐप डाउनलोड करें. साथ ही, Aadhaar FaceRD ऐप को भी डाउनलोड करके रखें, जिसकी मदद से आपका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन हो सकेगा.

Photo: Unsplash

रजिस्टर या लॉगिन करें

LPG सर्विस प्रोवाइडर का ऐप खोलकर लॉगिन कर लें या रजिस्टर कर लें. इसमें अपनी कस्टमर डिटेल्स की मदद से e-KYC की जा सकती है.

Photo: Unsplash

e-KYC सेक्शन में जाएं

एक बार अपने अकाउंट में आने के बाद प्रोफाइल में जाकर LPG या e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें. नया इंटरफेस खुल जाएगा. यहां आपको Face Scan का ऑप्शन पर क्लिक करें.

Photo: Unsplash

फेस ऑथेंटिकेशन

आपके सामने आधार का कंसेंट फॉर्म आएगा. इसे एलाऊ करने के बाद Aadhaar FaceRD ऐप खुलेगा. इसके बाद आपको अपना फेस स्कैन करना होगा.

Photo: Unsplash

वेरिफाई करें

एक बार फेस स्कैन होने के बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP सबमिट करने के बाद आप अपना e-KYC स्टेटस चेक कर लें कि KYC पूरी हुई है या नहीं.

Photo: Unsplash

घर बैठे पूरा करें काम

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे अपनी e-KYC पूरी कर सकते हैं. इससे आपकी सरकारी सब्सिडी और गैस सप्लाई में किसी तरह की रुकावट आने से बचा जा सकता है.

Photo: Unsplash

Read Next