25 April 2026
Photo: AI Generated
गर्मी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है और इस तपिश से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एयर कंडीशनर (AC) यूज करते हैं.
Photo: Unsplash
AC के एयर फिल्टर्स को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि फिल्टर को रेगुलर क्लीन करते रहना चाहिए.
Photo: Unsplash
असल में AC के फिल्टर्स को रेगुलर साफ करने से ना सिर्फ वह बेहतर कूलिंग देता है, बल्कि पावर सेविंग भी करता है.
Photo: Unsplash
AC फिल्टर को क्लीन करना बहुत ही सिंपल है. पहले फिल्टर को निकालें और फिर उसपर मौजूद डस्ट को साफ कर दें.
Photo: Unsplash
फिल्टर को क्लीन करने के लिए वैक्यूम क्लीनर या पानी का सहारा ले सकते हैं. ध्यान रखें कि फिल्टर पूरी तरह सूखने के बाद ही उसको वहां पर लगाएं.
Photo: Unsplash
AC का मैकेनिज्म रूम के अंदर मौजूद हवा को ठंडा करता है. इसकी वजह से रूम जल्दी ठंडा होता है.
Photo: Unsplash
रूम के अंदर की हवा को AC पहले अंदर खींचता है, जिसमें हवा एक फिल्टर से गुजरती है. हवा में मौजूद धूल के कण फिल्टर पर चिपक जाते हैं.
Photo: Unsplash
जब AC ऑन होती है तो यह हवा अंदर जाती और ठंडी हवा बाहर आती है. यह प्रोसेस लगातार होता रहता है. इसकी वजह से फिल्टर गंदे हो जाते हैं.
Photo: Unsplash
गंदे फिल्टर की वजह से AC में अच्छे से हवा जा नहीं पाती है. इसकी वजह से AC पर लोड पड़ता है और वह ज्यादा बिजली खपत करती है.
Photo: Unsplash
रिजल्ट के रूप में यूजर्स को भारी बिजली बिल और कम कूलिंग का सामना करना पड़ता है. इसलिए AC फिल्टर को रेगुलर क्लीन करें.
Photo: Unsplash