06 June 2026
Photo: AI Generated
पानी स्वच्छ ना होने पर पेट संबंधित कई बीमारियां हो सकती है. गर्मी में गंदा पानी गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है.
Photo: Amazon
क्रिस्टल की तरह क्लियर दिखाई देने वाला पानी भी दूषित हो सकता है. पानी के अंदर कुछ ठोस घुले हुए पदार्थ होते हैं, जिनको टोटल डिसोल्व्ड सॉलिड (TDS) कहा जाता है.
Photo: Amazon
पानी में घुले ये ठोस पदार्थ कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम, आयरन, क्लोराइड, सल्फेट और अन्य खनिज या लवण आदि शामिल होते हैं. ज्यादा मात्रा में होने पर ये बीमार बना देते हैं.
Photo: Amazon
मार्केट में एक खास गैजेट आता है, जो पानी के अंदर मौजूद TDS को बताता है. इसको TDS मीटर कहते हैं और मार्केट में ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं.
Photo: Amazon
TDS मीटर को मार्केट से सिर्फ 200 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. इसे ऑनलाइन और स्थानीय मार्केट से खरीदा जा सकता है.
Photo: Amazon
पानी का TDS चेक करना बहुत ही आसान है. इसके लिए TDS मीटर के अंदर पानी की कुछ बूंदे डालनी होती हैं. इसके बाद मीटर पर TDS का लेवल नजर आने लगता है.
Photo: Amazon
भारत में पीने योग्य पानी का TDS लेवल 150 से लेकर 220 तक होना चाहिए. कम TDS वाला पानी आपको बेस्वाद लग सकता है. हालांकि 300 से ऊपर TDS है तो उस पानी को पीना नहीं चाहिए.
Photo: Amazon
पानी का TDS लेवल बहुत ज्यादा है तो वह खारा स्वाद दे सकता है. साथ ही यह घर के बर्तन और टोटी आदि को खराब कर सकता है.
Photo: Amazon
घर या किसी होटल आदि में रुके हैं, तो वहां भी पानी का TDS लेवल चेक कर सकते हैं. TDS मीटर पोर्टेबल डिवाइस है.
Photo: Amazon