कहीं आपका फोन चुपके से डेटा लीक तो नहीं कर रहा? ऐसे करें पता!

16 July 2026

Photo: AI

डेटा लीक कैसे पकड़ें?

स्मार्टफोन में कई बार ऐसे ऐप्स इंस्टॉल हो जाते हैं या हम उन्हें ऐसी परमिशन दे देते हैं, जिसकी वजह से हमारा डेटा लीक होने लगता है. आइए जानते हैं डेटा लीक का पता कैसे करें.

Photo: Pexels

कैसे पकड़ें डेटा लीक?

डेटा लीक होने का मतलब आपकी प्राइवेसी लीक होना. अगर आपका स्मार्टफोन डेटा लीक कर रहा है, तो अक्सर डेटा यूसेज अचानक बढ़ने लगता है.

Photo: Pexels

अचानक से बैटरी खत्म

आपका फोन नया है और उसकी बैटरी 100% से अचानक जल्दी खत्म हो जाती है, तो हो सकता है कि कोई छिपा हुआ ऐप बैकग्राउंड में चल रहा हो.

Photo: Pexels

फोन होता है गरम

गेम खेलने पर फोन गरम होना नॉर्मल है. लेकिन अगर बिना इस्तेमाल किए ही फोन गरम हो रहा है, तो इसका मतलब हो सकता है कि बैकग्राउंड में कोई प्रोसेस चल रही है.

Photo: Pexels

माइक्रोफोन इंडिकेटर

बिना किसी इस्तेमाल के यह इंडिकेटर बार-बार दिख रहा है, तो हो सकता है कोई ऐप आपकी एक्टिविटी पर नजर रख रहा हो.

Photo: Pexels

स्लो परफॉर्मेंस

अगर आपका तेज स्मार्टफोन अचानक फ्रीज होने लगे या कीबोर्ड खुलने में 2 सेकंड लगने लगें, तो हो सकता है कि बैकग्राउंड में कोई मैलवेयर चल रहा हो.

Photo: Pexels

फालतू ऐप्स

डेटा लीक चेक करने के लिए सेटिंग में जाकर इंस्टॉल ऐप्स देखें. अगर वहां कोई ऐसा ऐप दिखे जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है.

Photo: Pexels

स्क्रीन पर पॉप-अप्स

अगर आपके स्मार्टफोन में बार-बार नोटिफिकेशन या पॉप-अप आने लगें, या ब्राउज़र खोलते ही बहुत सारे पॉप-अप दिखें, तो हो सकता है कि आपका फोन एडवेयर से संक्रमित हो.

Photo: Pexels

बचाएं अपनी प्राइवेसी

अगर आप अपनी प्राइवेसी को सेफ रखना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए तरीकों से अपने फोन को चेक करें और समय रहते डेटा लीक से बचें.

Photo: Pexels

Read Next