कहीं नकली तो नहीं नौकर का आधार कार्ड? मोबाइल से ऐसे करें चेक
4 Feb 2026
Photo: ITG
आधार कार्ड, एक भारतीय की पहचान का मुख्य सोर्स बन चुका है. अगर आपका नौकर, नौकरानी, या फिर ड्राइवर कोई फर्जी आधार कार्ड देता है, तो उसे अब आसानी से वेरिफाई किया जा सकता है.
Photo: ITG
अब UIDAI ने एक न्यू आधार ऐप को लॉन्च कर दिया है. इसकी मदद से आप आधार कार्ड को चेक कर सकते हैं. आधार कार्ड की ऑथेंटिसिटी का पता लगाना आसान है.
Photo: ITG
न्यू आधार ऐप के अंदर कैमरा/स्कैनिंग का फीचर दिया गया है. इसकी मदद से किसी भी दूसरे का आधार कार्ड वेरिफाई कर सकते हैं.
Photo: ITG
आधार वेरिफाई करने के लिए उस आधार कार्ड पर बने क्विक रिस्पोंस कोड (QR Code) को स्कैन करना होगा.
Photo: ITG
न्यू आधार ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर मौजूद है. ये ऐप सभी लोगों के लिए जारी हो चुका है.
Photo: ITG
आधार ऐप पर लॉगइन करना जरूरी है. इसके लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) और फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी.
Photo: ITG
एक बार ऐप में लॉगइन करने के बाद यूजर्स को QR Code स्कैनर पर क्लिक करना होगा. फिर फोन कैमरा ओपन हो जाएगा.
Photo: Play Store
इसके बाद कैमरे के सामने उस आधार कार्ड पर प्रिंटेट QR कोड को लाना होगा. ऑथेंटिकेट होने के बाद यूजर्स की डिटेल्स मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी.
Photo: Play Store
ऐप पर नजर आने वाली डिटेल्स असली है. मोबाइल स्क्रन और प्रिंटेट कॉपी की डिटेल्स मैच कर जातीहैं तो यह सबूत होगा कि प्रिंटेट आधार कॉपी के साथ कोई एडिटिंग नहीं की गई है.
Photo: ITG
बहुत से लोग आधार कार्ड की प्रिंटेट कॉपी पर एडिटिंग करके नाम, पता आदि बदलकर आपको धोखा दे सकते हैं.