आधार पर मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, घर बैठे होगा काम

25 June 2026

Photo: X/@UIDAI

आधार पर फोन नंबर 

आधार कार्ड पर नंबर अपडेट करना अब काफी आसान हो चुका है, जिसकी जानकारी खुद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने शेयर की है. 

Photo: Play Store

UIDAI ने पोस्ट किया 

UIDAI ने X पर पोस्ट करके बताया है कि अब आधार नंबर बदलना आसान हो चुका है. न्यू आधार मोबाइल ऐप के साथ होगा पूरा काम. 

Photo: Play Store

न्यू आधार ऐप 

गूगल प्ले स्टोर या आईफोन के ऐप स्टोर से न्यू आधार ऐप को इंस्टॉल करें, उसके बाद यूजर्स को अपने आधार नंबर से ऐप में लॉगइन करना होगा.

Photo: Play Store

ऐप में दिया है ऑप्शन 

न्यू आधार ऐप में एक बार लॉगइन करने के बाद आधार कार्ड होल्डर को ऐप ओपन करके सर्विस कैटेगरी में जाना होगा, जहां मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन है.

Photo: Play Store

करना होगा प्रोसेस कंप्लीट 

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए नए फोन नंबर को एंटर करना होगा, उसके बाद न्यू नंबर पर आने वाले ओटीपी को भी एंटर करना होगा. इस दौरान ऐप पर फीस भी भरनी होगी.

Photo: Play Store

लगेगी 75 रुपये फीस 

न्यू आधार ऐप के अंदर लिखा है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए 75 रुपये की फीस लगेगी. नंबर ऑथेंटिकेट करने के बाद पेमेंट कंप्लीट करनी होगी. 

Photo: Unsplash 

15 दिन लगेंगे 

न्यू आधार ऐप के अंदर बताया गया है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए प्रोसेसिंग समय 15 दिन तक का लगेगा. 

Photo: Unsplash 

न्यू आधार ऐप में कई फीचर

न्यू आधार ऐप के अंदर कई खास फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से घर बैठे ही आधार कार्ड पर एड्रेस भी बदल सकते हैं.

Photo: Unsplash 

अपॉइंटमेंट लेना आसान 

न्यू आधार ऐप की मदद से अगर किसी आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट लेना भी आसान है. सर्विस के अंदर ही अपॉइंटमेंट का ऑप्शन शामिल है.

Photo: Unsplash 

Read Next