आज कैंसिल नहीं किया, तो Airtel यूजर्स के अकाउंट से कटेंगे इतने रुपये

16 July 2026

Photo: ITG

खत्म होगा ऑफर 

Airtel का फ्री Perplexity Pro ऑफर अब खत्म होने वाला है. आगे पैसे नहीं देना चाहते, तो सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें. आइए कैंसिल करने का प्रोसेस जानते हैं. 

Photo: Pexels

ब्राउजर में करें ओपन

सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउज़र में Perplexity की वेबसाइट खोलें. फिर उसी अकाउंट से लॉग इन करें, जिससे आपने Airtel का फ्री ऑफर एक्टिव किया था.

Photo: Pexels

प्रोफाइल पर टैप करें

लॉग इन करने के बाद नीचे दिख रहे अपने प्रोफाइल आइकन या नाम पर टैप करें. यहीं से आपके अकाउंट की सभी सेटिंग्स खुलेंगी.

photo: perplexity

All Settings में जाएं

अब All Settings वाले ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको अकाउंट, बिलिंग और सब्सक्रिप्शन से जुड़ी सारी इंफॉर्मेशन मिल जाएगी.

photo: perplexity

सब्सक्रिप्शन खोलें

सेटिंग्स में नीचे जाएं और सब्सक्रिप्शन सेक्शन खोलें. यहां थैंक्स फॉर सब्सक्राइबिंग में पर्पलेक्सिटी प्रो लिखा दिखाई देगा.

photo: perplexity

Manage पर टैप करें

अब मैनेज बटन पर टैप करें. अगले पेज पर फिर से Manage का ऑप्शन आएगा. उस पर भी टैप कर दें.

photo: perplexity

कैंसिल सब्सक्रिप्शन चुनें

Cancel Subscription पर टैप करें. इसके बाद कंपनी आपसे सब्सक्रिप्शन बंद करने की वजह पूछ सकती है. कोई भी वजह चुनकर आगे बढ़ जाएं.

photo: perplexity

स्टेटस जरूर चेक करें

कैंसिल होने के बाद दोबारा Settings में जाकर देखें. अगर वहां प्लान खत्म होने की तारीख दिख रही है, तो समझिए आपका सब्सक्रिप्शन सफलतापूर्वक कैंसिल हो गया है.

Photo: Pexels

ध्यान रखें ये बात

जिन लोगों ने पेमेंट डिटेल्स जोड़ दी हैं, उन्हें रिन्यूअल डेट से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर देना चाहिए.

Photo: Pexels

Read Next