आपका Smart TV कैसे चुपके से जान लेता है आपका पसंदीदा शो?

13 June 2026

Photo: AI

क्या टीवी है जासूस?

जैसे ही आप सुबह उठते हैं और अपना टीवी चालू करते हैं, सबसे पहले न्यूज़ चैनल या कंटेंट दिखाता है. क्या टीवी आपका दिमाग पढ़ रहा है? आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है.

Photo: Unsplash

सॉफ्टवेयर रखता है याद

अक्सर लोगों को लगता है कि टीवी सब कुछ याद रखता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसके अंदर के ऐप्स इस बात पर ध्यान देते हैं कि आप कौन-सा कंटेंट और कितना देखते हैं.

Photo: Unsplash

समय का भी रखता है ध्यान

इन सॉफ्टवेयर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे यह समझ सकें कि आपको किस समय क्या देखना पसंद है. इसी वजह से आपको लगता है कि टीवी आपकी पसंद जानता है.

Photo: Unsplash

सर्च का डेटा

आप जो भी सर्च करते हैं, उससे जुड़ा कंटेंट आपके सामने आने लगता है. इससे आपको अपनी पसंद के शो, फिल्में और वीडियो आसानी से मिल जाते हैं.

Photo: Unsplash

डेटा होता है शेयर

आपके वॉचिंग बिहेवियर का डेटा टीवी में अलग-अलग ऐप्स के साथ शेयर किया जा सकता है. इसी वजह से कई ऐप्स को आपकी देखने की आदतों के बारे में जानकारी मिल जाती है.

Photo: Unsplash

फोन है TV का दोस्त

आपका स्मार्टफोन आपकी पसंद और नापसंद के बारे में काफी कुछ जनता है. जब फोन और टीवी एक-दूसरे से कनेक्ट होते हैं, तो कुछ डेटा शेयर होता है.

Photo: Unsplash

रिकमेंडेशन से कैसे बचें?

अगर आपको बार-बार एक जैसा कंटेंट दिखाया जा रहा है, तो आप ऐप्स की सेटिंग में जाकर रिकमेंडेशन या वॉच हिस्ट्री को रीसेट कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

Read Next