22 May 2026
Photo: ITG
तपती गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से लोग घर, दुकान और छोटे ऑफिस में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं.
Photo: Unsplash
AC इस्तेमाल करने की वजह से बिजली के बिल में भारी इजाफा देखने को मिलता है. इसकी वजह से कई लोगों के घर का बजट भी गड़बड़ हो जाता है.
Photo: Unsplash
AC इस्तेमाल करने का एक स्मार्ट तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से बिजली बिल पर भी बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है.
Photo: Unsplash
AC चलाने के साथ घर में सोलर पैनल का यूज कर सकते हैं. सोलर पैनल से जनरेट होने वाली बिजली की मदद AC भी चलेगा और दूसरे प्रोडक्ट भी काम करेंगे.
Photo: Unsplash
घर में अगर 1-1 Ton के दो AC चलाना है. तो उसके लिए उसी क्षमता के बराबर के सोलर पैनल का यूज करना होगा.
Photo: Unsplash
सोलर पैनल सिस्टम आमतौर पर तीन टाइप में आता है. ऑन ग्रिड, ऑफ ग्रिड और हाइब्रिड. ऑन ग्रिड बिना बैटरी वाला सिस्टम है, जो काफी सस्ता भी पड़ता है.
Photo: Unsplash
1 Ton-1 Ton के दो AC चलाने के लिए घर पर करीब 5kw-6Kw की क्षमता वाला सोलर पैनल लगाना होगा. 5kw कैपिसिटी का ऑन ग्रिड सोलर पैनल सिस्टम करीब 3-4 लाख रुपये में लगेगा.
Photo: Unsplash
सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली DC फॉर्मेट में तैयार होती है. इसके लिए सोलर इन्वर्टर के जरिए DC करंट को AC करंट में बदला जाता है.
Photo: Unsplash
सोलर पैनल से साथ कनेक्टेड इन्वर्टर की क्षमता AC के शुरुआती लोड को संभालने लायक होनी चाहिए.
Photo: Unsplash
यहां गौर करने वाली बात यह है कि सोलर सिस्टम को सिर्फ AC लोड के हिसाब से नहीं बल्कि घर के अन्य उपकरण को मिलाकर जोड़ना चाहिए.
Photo: Getty