आपके SIM Card में कितने रुपये का सोना लगा होता है?
06 Feb 2026
Photo: Pixabay
1.5 लाख के पार सोना
इन दिनों सोने-चांदी का भाव काफी बढ़ा हुआ है. आज की बात करें तो सोने का भाव 1.5 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है.
Photo: Unsplash
ऐसे में सोना खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है. क्या आप जानते हैं कि हमारे आसपास कई चीजों में सोना छिपा होता है.
Photo: Unsplash
हमारे आस-पास छोटी छोटी चीजों में सोना छिपा होता है. ऐसी ही एक चीज हमारा SIM Card है, जिसमें सोना लगा होता है.
Photo: Unsplash
हालांकि ये सोना बहुत ज्यादा नहीं होता है. एक सिम कार्ड में 0.001 ग्राम से भी कम सोना होता है. इतने सोने की वैल्यू लगभग 15 से 16 रुपये होती है.
Photo: Unsplash
ये एक पतली परत के रूप में यूज होता है. इसका इस्तेमाल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है.
Photo: Unsplash
सिम कार्ड से सोना निकालना मुश्किल होता है. सबसे पहले तो आपको ऐसे हजारों सिम कार्ड चाहिए होंगे, जिसके बाद आप कुछ सोना निकाल पाएंगे.
Photo: Unsplash
सिम कार्ड से सोना निकालने की प्रक्रिया में एक्वा रेजिया का इस्तेमाल किया जाता है. ये एक खतरनाक प्रक्रिया है, जिसे घर पर नहीं किया जा सकता है.
Photo: Unsplash
रिपोर्ट्स की मानें, तो लगभग 191 ग्राम सोना निकलाने के लिए 400,000 सिम कार्ड की जरूरत होगी. ये आंकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है.
Photo: Unsplash
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक चीनी शख्स ने 4 लाख सिम कार्ड्स से लगभग 191 ग्राम सोना निकाला है जिसकी वैल्यू लगभग 30 लाख रुपये हो जाती है.
Photo: Unsplash
Read Next
ये भी देखें
10 रुपये में स्मार्टफोन बन जाएगा वॉटर प्रूफ, जम कर खेलें होली, पानी जाने का कोई डर नहीं
युद्ध जैसे हालात में जान बचा सकते हैं ये गैजेट्स, कीमत सिर्फ 300 रुपये से शुरू
Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलेगी कॉलिंग समेत बहुत कुछ
Jio का एक प्लान और चलेंगी 4 SIM, इतनी है कीमत