08 Dec 2025
Photo: Getty
सब्सक्राइबर आईडेंटी मॉड्यूल (SIM) का यूज फोन में किया जाता है. इसकी मदद से फोन कॉल, मैसेज और OTP आदि को रिसीव करते हैं.
Photo: Pixabay
साइबर ठग या गैर कानूनी काम करने वाले फेक डॉक्यूमेंट या फेक आधार कार्ड का इस्तेमाल करके दूसरों के नाम से SIM Card इशू करा लेते है.
Photo: Pixabay
आपके नाम पर जारी सिम सिम कार्ड का यूज गैरकानूनी एक्टिविटी में किया जाता है, तो आपके लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है.
Photo: Pixabay
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने बताया है कि अगर आपके नाम से रजिस्टर्ड सिम का गलत काम में यूज होता है तो कानूनी जिम्मेदारी भी आपकी ही मानी जाएगी.
Photo: Unsplash
इसलिए जरूरी है कि आप अपने नाम से जारी फेक सिम कार्ड को तुरंत बंद करवा दें. इसके लिए आप सरकारी पोर्टल संचार साथी ऐप या पोर्टल का सहारा ले सकते हैं.
Photo: Pexels
सरकारी पोर्टल Sanchar Saathi पर जाएं. इसके बाद Know Mobile Connections in Your Name वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
Photo: Unsplash
प्रोसेस में आगे बढ़ें, फिर मोबाइल नंबर एंटर करें और कैप्चा डिटेल्स को भरें. इसके बाद OTP आदि को एंटर करें. फिर आपके नाम पर चल रहे सिम कार्ड की डिटेल्स सामने आ जाएगी.
Photo: Pixabay
संदिग्ध नंबर की रिपोर्ट करने का ऑप्शन भी इस पोर्टल पर मिलता है. इसके अलावा अगर आपको कोई पुराना नंबर है, जिसका आप यूज नहीं कर रहे हैं. उसको भी बंद करा सकते हैं.
photo: Pexels
OTP एंटर करने से पहले ध्यान दें कि वह किसने भेजा है. साइबर ठग फेक वेबसाइट तैयार करके आपको OTP भेज सकता है और बैंक खाते को खाली कर सकता है.
Photo: Unsplash