9 June 2026
Photo: ITG
एयर कंडीशनर (AC) चलाने की वजह से बिजली बिल में भारी इजाफा देखने को मिलता है. आज एक खास तरीका बताने जा रहे हैं, जो बिजली के बिल को कम करने में मदद करता है.
Photo: Unsplash
मार्केट में ढेरों कंपनियां मौजूद हैं जो सोलर पैनल सिस्टम प्रोवाइड सेल करती हैं. सरकारी सब्सिडी के बाद सोलर पैनल सिस्टम को काफी सस्ते दाम में लगाया जा सकता है.
Photo: Unsplash
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार घर पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी दे रही है. 3किलोवाट के सोलर सिस्टम पर करीब 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है.
Photo: Unsplash
घर में 1 AC चलाना है, पंखे और लाइट आदि का इस्तेमाल करना है. इसके लिए आपको घर में करीब 3 किलोवाट का ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाना होगा.
Photo: Unsplash
3 किलोवाट के ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम के तहत यूजर्स LED बल्ब, 4 फैन, गैजेट चार्जिंग, कूलर, 1 AC और फ्रिज आदि आसानी से चला सकेंगे. ये जानकारी सोलर कंपनी के पोर्टल पर लिस्ट है.
Photo: Unsplash
सरकारी सब्सिडी पाने के लिए ऑथराइज्ड डीलर या कंपनी से ही सोलर पैनल लगवाना होगा. इसके बाद फुल पेमेंट करनी होगी. फिर कुछ समय के बाद सब्सिडी के रूप में आपके बैंक खाते में रुपये आएंगे.
Photo: Unsplash
सोलर पैनल ऑफ ग्रिड और हाईब्रिड मॉडल के रूप में आते हैं. दोनों की अलग-अलग खूबियां और कीमत हैं. मॉडर्न सोलर पैनल हाइब्रिड है, जो बैटरी बैकअप और ऑन ग्रिड सपोर्ट के साथ आता है.
Photo: Unsplash
ऑन ग्रिड सोलर पैनल के तहत जनरेट होने वाली बिजली को अगर घर में इस्तेमाल नहीं करते हैं तो वह सरकारी बिजली विभाग के ग्रिड में सप्लाई कर दी जाती है, जिसके बदले में एक रकम मिलती है.
Photo: Unsplash
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) आदि के चार्जिंग में भी सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बिजली बचत में काफी मददगार साबित होता है.
Photo: Unsplash