सिर्फ फोटो से पता चलेगी दोस्त की लोकेशन और टाइम, सिंपल है तरीका

23 Feb 2026

Photo : Unsplash

'एक तस्वीर एक हजार शब्द के बराबर है' ये लाइन कई बार और कई जगह सुनी होगी. क्या आप जानते हैं कि इमेज से लोकेशन भी जान सकते हैं. 

Photo : Unsplash

फोटो का यूज करके आसानी से उस लोकेशन का पता लगा सकते हैं. इसके लिए बड़ा ही सिंपल प्रोसेस फॉलो करना होगा. 

Photo : Unsplash

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कुछ पोर्टल और टूल्स ऐसे हैं, जो फोटो की मदद से लोकेशन बताने की काबिलियत रखते हैं. 

Photo : Unsplash

अगर आप फोटो की मदद से दोस्त, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या रिश्तेदार आदि की लोकेशन पता करना चाहते हैं तो ये सबसे सिंपल तरीका है. 

Photo : Unsplash

Pic2Map नाम की वेबसाइट मौजूद है, जहां फोटो को अपलोड करके उसकी लोकेशन जान सकते हैं. 

Photo : Unsplash

ध्यान रखें कि Pic2Map सिर्फ उन्हीं फोटो की लोकेशन बताता है, जिन फोटो फाइल में  EXIF Data होता है.

Photo : Unsplash

अक्सर फोटो को अल्टर करने से  EXIF Data डिलीट हो जाता है. साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट फोटो में से  EXIF Data रिमूव हो जाता है. 

Photo : Unsplash

EXIF Data, असल में डिजिटल इमेज में छिपा मेटा डेटा होता है. यह ऑटोमेटिक रिकोर्ड होती है. इसमें कैमरा मॉडल, शटर स्पीड, दिन, समय और GPS लोकेशन तक होती है. 

Photo : Unsplash

फोटो प्राइवेसी के लिए पोर्टल पर कीप फोटो प्राइवेट का ऑप्शन दिया है, जिसके बॉक्स पर चेक करना होगा.

Photo : Unsplash

Read Next