कपड़ों पर लगा ये सिक्योरिटी टैग, आखिर कैसे पकड़ता है चोर?

24 July 2026

Photo: AI

कपड़ों पर टैग क्यों?

मॉल में अक्सर कपड़े खरीदते समय ये टैग देखने को मिलता है. इसकी मदद से दुकान वालों को हर समय कपड़ों पर नजर रखने की जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं.

Photo: Amazon

किसका बना होता है?

कपड़ों में नजर आने वाला ये टैग हार्ड प्लास्टिक का बना होता है. इसे कपड़ों में लगाया जाता है और ये अलग-अलग आकार में देखने को मिलता है.

Photo: Amazon

बैटरी की जरूरत नहीं

सिक्योरिटी टैग के अंदर किसी भी तरह की बैटरी नहीं होती. फिर भी ये बिना बैटरी के चोरी पकड़ने में मदद करता है.

Photo: Amazon

कैसे पकड़ता है चोर?

कपड़ों की चोरी रोकने में ये सिक्योरिटी टैग मदद करता है. जैसे ही कोई मॉल से टैग लगे कपड़े लेकर बाहर निकलने की कोशिश करता है, अलार्म बज जाता है.

Photo: Amazon

अलार्म कैसे बजता है?

दुकान के एग्जिट गेट पर लगे डिवाइस के सिग्नल को सिक्योरिटी टैग पकड़कर वापस भेजता है. इसकी वजह से तेज अलार्म बज जाता है और चोर पकड़ में आ जाता है.

Photo: Amazon

हाथ से नहीं निकलता

इन टैग्स को खास तरीके से बनाया जाता है, इसलिए ये आसानी से नहीं निकलते. कोई भी इन्हें हाथ से नहीं निकाल सकता.

Photo: Amazon

कैसे लगाया जाता है?

दकान पर काम करने वाले कर्मचारी इस टैग के दो हिस्सों का इस्तेमाल करते हैं. एक पिन और दूसरा इसकी बॉडी. कपड़े के बीच पिन डालकर टैग लगा दिया जाता है.

Photo: Amazon

निकलते कैसे हैं?

टैग को निकालने के लिए कैश काउंटर पर एक खास मैग्नेटिक डिवाइस होती है. उसकी मदद से टैग को आसानी से कपड़ों से अलग किया जाता है.

Photo: Amazon

इंक निकलता है

कुछ खास सिक्योरिटी टैग्स के अंदर इंक भी भरी होती है. अगर कोई चोर इसे जबरदस्ती निकालने की कोशिश करता है, तो इंक कपड़ों पर फैल जाती है और चोरी पकड़ा जाती है.

Photo: Pexels

Read Next