30 May 2026
Photo: AI Generated
तपती गर्मी की वजह से ना सिर्फ घर तंदूर से तप रहे हैं. बल्कि घर को ठंडा रखने वाले AC में भी आग लग रही है.
Photo: Getty
दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों से AC में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. कई जगह पर तो आग की वजह से जान तक गंवानी पड़ी है.
Photo: Getty
दिल्ली में 27 मई की रात को हौज खास स्थित एक घर में आग लग गई. इस हादसे में पूर्व IAS बुरी तरह से घायल और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
Photo: Getty
तंदूर जैसे तप रहे घरों में सिर्फ AC ही इकलौता खतरा नहीं है. AC के अलावा भी ढेरों गैजेट हैं, जो अधिकतर लोगों के घरों मिल जाते हैं.
Photo: Unsplash
भयंकर गर्मी के दौरान की वजह से मोबाइल फट सकता है. मोबाइल के अंदर लीथियम आयन बैटरी होती है, जो ओवर हीट फट सकती है. इसलिए जरूरी है कि इसको ओवरहीट होने से बचाया जा सके.
Photo: AI Generated
स्मार्टफोन की तरह TWS के अंदर भी लीथियम आयन बैटरी होती है. ओवरहीट होने पर ये TWS या उनका केस फट सकता है. इसलिए ओवरहीटिंग से बचाते हैं.
Photo: AI Generated
भयंकर गर्मी के दौरान पावर बैंक भी ब्लास्ट हो सकता है. बहुत से लोग पावर बैंक को कार या घर में खुली जगह रख देते हैं. यह बड़ा खतरनाक साबित हो सकता है.
Photo: Unsplash
भयंकर गर्मी की वजह से घर में इस्तेमाल होने वाले इन्वर्टर बैटरी में भी आग लग सकता है. खराब वेंटिलेशन और धूप में होने की वजह से ये तेजी से हीट हो जाता है और फटने का खतरा मंडराना लगता है.
Credit: Credit Name
पावर बैंक, TWS और स्मार्टफोन आदि को कार आदि में रखकर ना छोड़ें. तेज धूप की वजह से कार के अंदर तापमान काफी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पावर बैंक आदि में आग लग सकती है.
Photo: Pixabay