हाई वोल्टेज का खतरा! इन तरीकों से बचाएं अपने घर के महंगे गैजेट्स

13 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

घरों में वोल्टेज फ्लक्चुएशन के कारण कई बार महंगे गैजेट्स खराब हो जाते हैं. इससे लोगों को काफी नुकसान होता है और कभी-कभी जान का भी खतरा बन सकता है.

Photo: Pexels

लगाएं सर्ज प्रोटेक्टर

पूरे घर के लिए सर्ज प्रोटेक्टर को मेन बोर्ड पर लगाएं. इससे आने वाला हाई वोल्टेज सीधे जमीन में चला जाता है और आपके घर के उपकरणों तक पहुंचने से पहले ही रुक जाता है.

Photo: Pexels

हाई वोल्टेज स्टेबलाइज़र

अगर घर में वोल्टेज की समस्या रहती है, भारी उपकरण जैसे एयर कंडीशनर और फ्रिज के लिए ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें.

Photo: Pexels

Online UPS लगाएं

साधारण UPS पावर कट होने पर काम करता है, लेकिन Online UPS वोल्टेज बढ़ने पर AC को DC और फिर वापस AC में बदल देता है, जिससे डिवाइस बिना बंद हुए सुरक्षित रहते हैं.

Photo: Pexels

अर्थिंग ठीक करें

कई बार खराब अर्थिंग के कारण हाई वोल्टेज घर के तारों में फैल जाता है. इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाएं कि अर्थ और न्यूट्रल के बीच वोल्टेज लगभग 2V के आसपास हो.

Photo: Pexels

ढीले तार की जांच करें

गर्मी और इस्तेमाल के कारण घर के तार ढीले हो सकते हैं, जिससे खराब कनेक्शन बनता है. खासकर न्यूट्रल वायर ढीला होने पर हाई वोल्टेज स्पाइक्स देखने को मिल सकते हैं.

Photo: Pexels

फेज लोड को बैलेंस करें

अगर आपके घर में 3 फेज कनेक्शन है, तो एक फेज पर ज्यादा लोड होने से वोल्टेज असंतुलन हो सकता है. इलेक्ट्रिशियन की मदद से इसे ठीक करवाएं.

Photo: Pexels

वोल्टेज ओवर प्रोटेक्टर

मेन कनेक्शन बॉक्स में वोल्टेज ओवर प्रोटेक्टर लगाएं. इसमें आप 180V से 260V के बीच थ्रेशोल्ड सेट कर सकते हैं. इससे ज्यादा वोल्टेज आने पर यह सप्लाई को बंद कर देता है.

Photo: Pexels

Read Next