27 May 2026
Photo: AI
गर्मियों के मौसम में कूलर का बहुत इस्तेमाल होता है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके. लेकिन कुछ छोटी गलतियों की वजह से कूलर आग लगने का कारण बन सकता है.
Photo: Pexels
कूलर में पानी का इस्तेमाल बहुत होता है. कई लोग लापरवाही में इसमें जरूरत से ज्यादा पानी भर देते हैं. इससे पानी इलेक्ट्रिक पार्ट्स के संपर्क में आ सकता है, जिससे आग लग सकती है.
Photo: Amazon
लगातार इस्तेमाल के बाद कूलर की मोटर में धूल जम जाती है. इसकी वजह से मोटर ओवरहीट होकर आग पकड़ सकती है.
Photo: Pexels
कूलर में पानी पहुंचाने के लिए वाटर पंप लगा होता है. इसे साफ करना चाहिए ताकि इसके अंदर गंदगी जमा न हो.
Photo: Amazon
कूलर के टैंक में हमेशा पर्याप्त पानी होना चाहिए ताकि वाटर पंप सूखा न चले. बिना पानी के पंप चलने पर वह ओवरहीट होकर खराब या फट सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है.
Photo: Pexels
कई लोग पैसे बचाने के लिए लोकल कूलर खरीद लेते हैं. ऐसे कूलर में दुर्घटना होने का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए हमेशा ISI सर्टिफिकेशन वाला कूलर ही खरीदें.
Photo: Amazon
कूलर की मोटर ज्यादा बिजली खपत करती है. अगर इसे एक्सटेंशन बोर्ड में लगाया जाए तो वायर गर्म होकर आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए कूलर को वॉल सॉकेट में ही लगाएं.
Photo: Amazon