Google का बड़ा ऐलान! AI की दुनिsया में उतारा नया सुपरपावर मॉडल, बदल जाएगा गेम
5 Apr 2026
PHoto: AI
क्या है पूरा मामला?
गूगल ने 2 अप्रैल 2026 को Gemma 4C AI मॉडल का ऐलान किया है. इस मॉडल में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. हालांकि यह पुराने Gemini 3 जैसा ही है, लेकिन इसेऑप्टिमाइज़ किया गया है.
Photo: ITG
4 अलग-अलग साइज
गूगल ने इस AI मॉडल को 4 अलग-अलग वर्ज़न में लॉन्च किया है. सबसे छोटा मॉडल मोबाइल के लिए और सबसे बड़ा कंप्यूटर के लिए है. अब यूज़र अपने काम के हिसाब से सही मॉडल चुन सकते हैं.
Photo: ITG
पूरी तरह मुफ्त
यह मॉडल Apache 2.0 लाइसेंस के तहत आता है. इसका मतलब है कि कोई भी इसे फ्री में इस्तेमाल कर सकता है और अपने ऐप्स बनाने में भी उपयोग कर सकता है बिना किसी शुल्क के.
Photo: ITG
एजेंट जैसे काम
यह AI सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं है. यह दिए गए निर्देशों के अनुसार काम कर सकता है और ज़रूरत पड़ने पर टूल्स का इस्तेमाल करके आपके काम पूरे कर सकता है.
Photo: ITG
जबरदस्त मेमोरी
इस AI मॉडल में बड़ा context window मिलता है. यानी अगर आप इसे बड़ी किताब, लंबा डेटा या कोड फाइल दें, तो यह उसे समझकर याद रख सकता है.
Photo: ITG
देख सकता है, सुन सकता है
यह AI सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं है. यह इमेज देख सकता है, ऑडियो फाइल सुन सकता है और खासकर मोबाइल में रियल-टाइम जवाब भी दे सकता है.
Photo: ITG
140+ भाषाओं का सपोर्ट
इस AI मॉडल को 140 से ज्यादा भाषाओं पर ट्रेन किया गया है, जिससे दुनिया भर के लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.