गूगल के स्मार्टफोन Pixel 9a को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर यह हैंडसेट लॉन्चिंग प्राइस से काफी कम दाम में लिस्ट है.
Photo: Google
Pixel 9a को बीते साल 49,999 रुपये में लॉन्च किया था. यह फ्लिपकार्ट पर सभी ऑफर्स मिलाकर 37 हजार रुपये में लिस्ट है.
Photo: Google
Pixel 9a पर पूरे 13 हजार रुपये की सेविंग होगी. इसमें दो हजार रुपये बैंक ऑफर भी शामिल है.
Photo: Google
Pixel 9a में 6.3 इंच का पी-ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट्स का सपोर्ट मिलता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का यूज किया.
Photo : ITG
Pixel 9a के साथ कंपनी ने 7 साल तक मेजर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट देने का ऐलान किया है. इसको साल 2032 तक अपडेट मिलते रहेंगे.
Photo: Google
Pixel 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 MP का प्राइमरी कैमरा है. इसमें 13MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर है. सेल्फी के लिए भी 13MP का कैमरा है.
Photo: Google
Pixel 9a में टेनसोर जी4 (4nm) चिपसेट को दिया है, जिसके साथ Mali-G715 MP7 जीपीयू मिलता है.
Photo: Google
पिक्सल के इस हैडसेट में 5100mAh की बैटरी के साथ 23W का वायर चार्जर और 7.5W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
Photo: Google
Pixel 9a के साथ यूजर्स को एंड्रॉयड का क्लीन यूजर इंटरफेस मिलता है. साथ ही इसमें बेहतर कैमरा मिलता है.