8 June 2026
Photo: AI
डिबग नाम की एक कंपनी है, जिसमें गूगल पार्टनर है. यह एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है जो नए-नए इनोवेशन करती है, ताकि लोगों की भलाई हो सके.
Photo: Pexels
इस कंपनी ने सरकार से अनुमति मांगी है, जिससे वह कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में आने वाले 2 सालों के दौरान 30 करोड़ से ज्यादा मच्छर छोड़ सके.
Photo: Pexels
जो मच्छर छोड़े जाएंगे, वे सभी मेल मच्छर होंगे. मेल मच्छर इंसानों को नहीं काटते, केवल फीमेल मच्छर ही इंसानों का खून चूसती हैं, क्योंकि उन्हें अंडे देने के लिए इसकी जरूरत होती है.
Photo: Pexels
कंपनी का प्लान है कि इन मेल मच्छरों को वोल्बाकिया) नाम के बैक्टीरिया से इन्फेक्ट किया जाएगा. जब ये जंगली फीमेल मच्छरों के साथ प्रजनन करेंगे, तो अंडे नहीं विकसित हो पाएंगे.
Photo: Pexels
कंपनी का मकसद मच्छरों की संख्या कम करना है, ताकि उनसे फैलने वाली बीमारियां जैसे डेंगू और मलेरिया को नियंत्रित किया जा सके.
Photo: Pexels
जैसे ही यह खबर सामने आई, कई लोग इस प्लान के खिलाफ हो गए. उनका कहना है कि यह सीधे पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ जैसा है.
Photo: Pexels
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह कैसे किया जाएगा कि छोड़े जाने वाले मच्छर केवल मेल ही हों. इसके लिए कंपनी गूगल की एडवांस्ड AI डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है.
Photo: Pexels