गूगल मैप्स के छुपे हुए फीचर्स! जो शायद आपको नहीं पता होंगे

22 July 2026

Photo: AI

हिडन ट्रिक्स

गूगल मैप्स का इस्तेमाल लोग रास्ता पता करने या कार-बाइक चलाते समय करते हैं. आइए जानते हैं इसके कुछ ऐसे हिडन फीचर्स, जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा.

Photo: Unsplash

एक उंगली से ज़ूम इन

ज़्यादातर लोग रास्ता देखते समय दो उंगलियों से ज़ूम इन और ज़ूम आउट करते हैं. इसलिए गूगल मैप्स में वन फिंगर ज़ूम का फीचर भी मिलता है.

Photo: Unsplash

पार्किंग लोकेशन सेव करें

कई बार बड़ी पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के बाद उसे ढूंढने में काफी समय लग जाता है. ऐसे में गूगल मैप्स का पार्किंग सेव फीचर काम आता है.

Photo: Unsplash

ऑफलाइन मैप डाउनलोड

कई बार ऐसे रास्ते आते हैं जहां नेटवर्क नहीं होता, जिससे नेविगेशन में दिक्कत होती है. इस परेशानी से बचने के लिए गूगल मैप्स में ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने का फीचर मिलता है.

Photo: Unsplash

लोकेशन शेयर करें

गूगल मैप्स में लोकेशन शेयर करने का फीचर भी मिलता है. इसकी मदद से आप अपनी लाइव लोकेशन किसी के साथ शेयर कर सकते हैं. इससे आपकी सेफ्टी भी बेहतर हो सकती है.

Photo: Unsplash

कई स्टॉप जोड़ सकते हैं

बहुत लोगों को लगता है कि गूगल मैप्स सिर्फ एक डेस्टिनेशन का रास्ता बताता है. लेकिन ऐसा नहीं है. आप सफर के दौरान कई स्टॉप भी जोड़ सकते हैं.

Photo: Unsplash

आइकन बदल सकते हैं 

नेविगेशन के दौरान दिखने वाले कार आइकन को बदल सकते हैं. आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग कार या बाइक के आइकन में बदल सकते हैं.

Photo: Pexels

जगह पहचानना आसान

कई बार नेविगेशन के बाद भी सही लोकेशन समझ नहीं आती. ऐसे में गूगल मैप्स के लेंस फीचर की मदद से आप ऑगमेंटेड रियलिटी में आसपास की जगह आसानी से देख सकते हैं.

Photo: Pexels

ट्रैफिक का पता करें

यह गूगल मैप्स का सबसे काम का फीचर है. इससे आप घर बैठे ही देख सकते हैं कि रास्ते में कितना ट्रैफिक है. इसे चालू करने के लिए Layers में जाकर Traffic का ऑप्शन चुनें.

Photo: Pexels

Read Next