Google Maps के ये फीचर्स बचाएंगे आपका समय, फ्यूल और चालान

20 July 2026

Photo: AI

ज़रूरी फीचर्स

अक्सर लोग कार चलाते समय नेविगेशन के लिए Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके कई ज़रूरी फीचर्स के बारे में नहीं जानते. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Photo: Pexels

आस्क मैप

गूगल मैप्स का सबसे बड़ा AI फीचर Ask Maps है. इसकी मदद से आप ट्रिप प्लानिंग कर सकते हैं. या दूसरी जगहों की जानकारी पा सकते हैं.

Photo: Pexels

इमर्सिव नेविगेशन

कई बार लोग गूगल मैप्स पर नेविगेट करते समय कन्फ्यूज हो जाते हैं. इसकी मदद से आपको रास्ता 3D व्यू में दिखता है, जिससे रास्ता समझना और सही मोड़ लेना आसान हो जाता है.

Photo: Pexels

लाइव ट्रैफिक देखें

Google Maps पहले ही बता देता है कि आगे जाम है या नहीं. इससे आप दूसरा रास्ता चुन सकते हैं और समय के साथ-साथ फ्यूल भी बचा सकते हैं.

Photo: Pexels

स्पीड लिमिट अलर्ट

कुछ जगह गूगल मैप्स सड़क की स्पीड लिमिट भी दिखाता है. इससे आपको पता रहता है कि कितनी स्पीड में गाड़ी चलानी है और चालान से भी बच सकते हैं.

Photo: Pexels

टोल की कीमत जानें

रूट चुनते समय Google Maps पहले ही बता देता है कि रास्ते में कितना टोल लग सकता है. इससे पहले से ही खर्च का अंदाजा लग जाता है.

Photo: Pexels

ऑफलाइन मैप डाउनलोड

ट्रैवल के दौरान कई बार नेटवर्क की दिक्कत होती है. ऐसे में आप पहले से मैप डाउनलोड कर सकते हैं. बाद में बिना नेटवर्क के भी रास्ता देख सकते हैं.

Photo: Pexels

पार्किंग की जगह याद रखें

इस फीचर की मदद से गाड़ी पार्क करने के बाद अपनी लोकेशन सेव कर सकते हैं. इससे बड़ी पार्किंग में भी गाड़ी ढूंढने में परेशानी नहीं होगी.

Photo: Pexels

ट्रिप शेयर करें

अगर घर वाले आपकी लोकेशन जानना चाहते हैं, तो ट्रिप शेयर फीचर की मदद से आप अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं. इससे उन्हें पता रहेगा कि आप कहां तक पहुंचे हैं.

Photo: Pexels

Read Next