हरियाणवी बोली का दुनिया में बजा डंका! Google के इवेंट में लॉन्च हुआ खास फीचर!

20 May 2026

Photo: AI

कब सुनने मिली हरियाणवी?

19 मई 2026 को Google I/O इवेंट में जब Gemini के नए अपडेट के बारे में बताया गया, तभी भारत की हरियाणवी बोली सुनने को मिली. आइए जानते हैं उन नए फीचर्स के बारे में.

Photo: Google

क्यों सुनाया गया?

गूगल प्रोडक्ट्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले देशों में भारत भी शामिल है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए गूगल ने अपने डेमो के दौरान भारतीय भाषाओं को फीचर किया.

Photo: Google

Gemini का नया अपडेट

गूगल ने अपने जेमिनी ऐप को अपडेट किया है, जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला फीचर लोकल लैंग्वेज सपोर्ट रहा.

Photo: Google

सभी भाषाओं का सपोर्ट

जेमिनी ऐप को लोगों के लिए और आसान बनाने के लिए इसमें लोकल भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है. अब कोई भी व्यक्ति अपनी भाषा में जेमिनी से सवाल पूछ सकता है.

Photo: Google

ऐप का नया लुक

अब ऐप को नया यूजर इंटरफेस दिया गया है, जिसकी वजह से जेमिनी ऐप पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव और आकर्षक लगने लगा है.

Credit: Credit Name

हैप्टिक्स का सपोर्ट

अगर आप मोबाइल पर ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो अब यह ऐप आपको हैप्टिक फीडबैक भी देगा, जिससे ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा.

Credit: Credit Name

दोस्त जैसी होगी बातचीत

अब आप अपनी स्थानीय भाषा में जेमिनी लाइव फीचर के जरिए बात कर सकते हैं. आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी AI से नहीं, बल्कि अपने दोस्त से बात कर रहे हों.

Photo: Google

Read Next