यादों से सीधे स्क्रीन पर, जेमिनी AI अब आपके दिमाग की तस्वीर पढ़ेगा!
23 Apr 2026
Photo: AI
क्या है पूरा मामला?
April 16, 2026 को गूगल ने बड़ा अपडेट दिया. इसके अंदर जेमिनी में कई बेहतरीन AI फीचर्स ऐड किए गए हैं. जानिए कौन से ये फीचर हैं?
Photo: Pexels
नया नैनो बनाना टूल
गूगल ने अपना नया नैनो बनाना टूल जेमिनी में दिया है. अब यह पहले से ज्यादा तेज और बेहतर AI इमेज जनरेट कर सकता है.
Photo: Pexels
आपके बारे में सीखता है
अब AI आपके जीमेल और Google Photos को देख सकता है. अगर आप परमिशन दें तो इसकी मदद से यह आपके बारे में और आपके दोस्तों के बारे में सीख जाता है.
Photo: Pexels
पर्सनलाइज्ड इमेज
अब आप AI से बोल सकते हैं मेरा डॉग या मेरे घर की इमेज बनाओ. अगर AI ने आपके Google Photos देखे हैं तो यह आपको काफी सही और पर्सनल फोटो बना कर देगा.
Photo: Pexels
सिंपल इंस्ट्रक्शन
अब आपको लंबा चौड़ा प्रॉम्प्ट देने की जरूरत नहीं है. आप छोटा सा प्रॉम्प्ट देंगे और AI आपकी पसंद के स्टाइल में आसानी से इमेज बना देगा.
Photo: Pexels
सोर्स बटन
अगर आप सोचते हैं कि यह फोटो कैसे बनी, तो नया सोर्स बटन दिया गया है. इसके अंदर आप देख सकते हैं कि कौन से Google Photos या जीमेल की मदद से यह बनी है.
Photo: Pexels
प्राइवेसी कंट्रोल
यह फीचर अभी पायलट फेज में है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे ऑन करना पड़ेगा. गूगल का कहना है कि आपके फोटो का इस्तेमाल AI ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा.
Photo: ITG
कब आएगा?
अभी यह फीचर U.S में शुरू किया गया है. जिन लोगों ने गूगल प्लस के लिए पैसे दिए हैं उन्हें यह मिल रहा है. जल्द ही यह दूसरे देशों में भी आ सकता है.