29 July 2026
Photo: AI
अक्सर लोगों को लगता है कि घर में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाला डिवाइस एयर कंडीशनर (AC) है. लेकिन ऐसा नहीं है. आइए जानते हैं इनके बारे में.
Photo: Unsplash
वैसे तो मार्केट में कई तरह के AC मिलते हैं. लेकिन नार्मल 1.5 टन AC की पावर करीब 1,800 वॉट होती है. अगर इसे एक घंटे चलाया जाए, तो यह करीब 1.7 यूनिट बिजली खर्च करता है.
Photo: Unsplash
पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल होने वाला वाटर गीजर ज्यादा बिजली खर्च करता है. इसकी पावर करीब 3,000 वॉट होती है. एक घंटे चलाया जाए, तो करीब 3 यूनिट बिजली खर्च करता है.
Photo: Amazon
रोज सुबह बाल सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाला हेयर ड्रायर गर्म. अगर इसे एक घंटे चलाया जाए, तो यह करीब 2.2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है.
Photo: Amazon
इंडक्शन कुकर भी काफी बिजली खर्च करता है. इसकी पावर करीब 2,100 वॉट होती है. अगर इसे एक घंटे चलाया जाए, तो यह करीब 2.1 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है.
Photo: Amazon
इलेक्ट्रिक केतली का पावर करीब 2,200 वॉट होती है. अगर इसे एक घंटे चलाया जाए, तो यह करीब 2.2 यूनिट बिजली खर्च कर सकती है.
Photo: Amazon
खाना गर्म करने के काम आने वाले माइक्रोवेव ओवन की पावर करीब 2,100 वॉट होती है. अगर इसे एक घंटे चलाया जाए, तो यह करीब 2.1 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है.
Photo: Amazon
इन सभी अप्लायंसेज का इस्तेमाल थोड़ी देर के लिए होता है, इसलिए बिजली बिल कम आता है. वहीं AC कई घंटे तक चलता है.
Photo: Unsplash
AC और बाकी सभी अप्लायंसेज की तुलना एक घंटे के इस्तेमाल के हिसाब से की गई है, ताकि आसानी से समझा जा सके कि एक घंटे में कितनी बिजली खर्च करता है.
Photo: Unsplash