रात में फ्रिज की टिक-टिक से घबराते हैं? जानिए असली वजह

5 Aug 2026

Photo: AI Generated

कब आती है आवाज़?

रात की शांति में फ्रिज कई बार टिक-टिक जैसी आवाज़ करता है. कई लोग इसे सुनकर डर जाते हैं और उन्हें लगता है कि फ्रिज खराब हो चुका है. आइए जानते हैं इस आवाज़ की असली वजह.

Photo: Pexels

रात में ही क्यों?

फ्रिज से टिक-टिक की आवाज़ रात के समय इसलिए सुनाई देती है क्योंकि उस समय चारों तरफ काफी शांति होती है. इसी वजह से फ्रिज की हल्की आवाज़ भी आसानी से सुनाई दे जाती है.

Photo: Pexels

क्यों आती है आवाज़?

फ्रिज से आवाज़ आने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, लेकिन सबसे आम वजह कंप्रेसर का बंद और चालू होना है. इसी कारण टिक-टिक जैसी आवाज़ सुनाई देती है.

Photo: Pexels

सेंसर करवाता है बंद

फ्रिज में ज़्यादा कूलिंग को रोकने के लिए एक सेंसर लगा होता है, जिससे सही तापमान बना रहता है. इस सेंसर को थर्मोस्टेट कहा जाता है, जो कंप्रेसर को बंद या चालू करता है.

Photo: Pexels

आइस से भी होती है?

आज के समय के कई फ्रिज अपने आप डिफ्रॉस्ट मोड में चले जाते हैं. इस दौरान बर्फ पिघलती है, जिसकी वजह से भी आवाज़ आ सकती है.

Photo: Pexels

गंदे कॉइल्स भी हैं कारण

कई बार लोग अपने फ्रिज की सही तरीके से सफाई नहीं करते. इससे कॉइल्स पर गंदगी जम जाती है और कंप्रेसर पर ज़्यादा लोड पड़ता है. इसकी वजह से भी आवाज़ आ सकती है.

Photo: Pexels

घबराने की बात नहीं

इन आवाज़ों से घबराने की ज़रूरत नहीं होती. रात के समय शांति होने की वजह से ये आवाज़ ज़्यादा सुनाई देती है. इसका मतलब यह नहीं कि आपका फ्रिज खराब हो गया है.

Photo: Pexels

ज़्यादा आवाज़ होने लगे

अगर आपको बार-बार तेज़ आवाज़ सुनाई देने लगे और फ्रिज की कूलिंग भी कम हो जाए, तो इसका मतलब फ्रिज में कोई खराबी हो सकती है. ऐसे में किसी टेक्नीशियन को ज़रूर दिखाएं.

Photo: Pexels

दिन में सुनाई नहीं देता

टिक-टिक की आवाज़ दिन में इसलिए सुनाई नहीं देती क्योंकि यह बहुत हल्की होती है. दिन के शोर-शराबे की वजह से इस पर ध्यान नहीं जाता.

Photo: Pexels

Read Next