जाली वाला या बिना जाली वाला? बेस्ट फ्रिज चुनने का धांसू तरीका

8 May 2026

Photo: ITG

गर्मियां आ चुकी हैं और आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा. ऐसे में रेफ्रिजरेटर की जरूरत होगी. मार्केट में रेफ्रिजरेटर के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, जिसकी वजह से कंफ्यूज होना लाजमी है. 

Photo: Amazon

मार्केट में आमतौर पर दो तरह की टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले रेफ्रिजरेटर आते हैं, जिनको डायरेक्ट कूल और फ्रॉस्ट-फ्री कहते हैं. इनकी पहचान सिर्फ एक जाली देखकर कर सकते हैं. 

Photo: Amazon

फ्रिज के बैक पैनल पर अगर जाली यानी कूलिंग कॉइल है तो वह डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी पर काम करता है. जाली नहीं है तो वह फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी पर काम करता है.

Photo: AI Generated

अब सवाल आता है कि जाली वाले और बिना जाली वाले फ्रिज में क्या अंतर होता है. कौन सा ज्यादा फायदेमंद है. आइए एक-एक करके जानते हैं. 

Photo: AI Generated

जाली वाला फ्रिज स्टैंडर्ड टेक्नोलॉजी पर काम करता है और फ्रीजर के अंदर बर्फ जम जाती है. इस बर्फ को मैनुअली हटाना पड़ता है.

Photo: AI Generated

बिना जाली वाले फ्रिज के अंदर कूलिंग एक फैन के जरिए होती है और फ्रीजर के अंदर बर्फ जमा नहीं होती है. यह थोड़ा स्मार्ट तरीके से काम करता है.

Photo: AI Generated

जाली वाला फ्रिज कम बिजली पर काम करता है. इसमें ना तो फैन होता और ना ही ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्टिंग सिस्टम होता है. जाली वाला फ्रिज सिंपल तरीके से काम करता है. 

Photo: Amazon

बिना जाली वाला फ्रिज यानी फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज एडवांस्ड सिस्टम से साथ आता है. इसमें कूलिंग फैन, हीटर और सेंसर होते हैं. ऐसे में पूरे सिस्टम को चलाने के लिए ज्यादा पावर की जरूरत होती है.

Photo: Amazon

जाली वाले फ्रिज के अंदर जमा होने वाली बर्फ को रेगुलर रिमूव करना पड़ता है. इसकी वजह से इसको मेंटेन करके रखना मुश्किल हो जाता है. 

Photo: Amazon

Read Next