आपके घर का फ्रिज भी बन सकता है आग का गोला, तुरंत सुधार लें ये 8 आदतें!

6 May 2026

Photo: AI

कैसे लग सकती है आग?

अगर फ्रिज का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए, तो यह आग का कारण बन सकता है. आपके पूरे घर को खतरे में डाल सकता है. जानिए फ्रिज में आग लगने से कैसे बचें.

Photo: Pexels

दीवार से सटाकर न रखें

फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर न रखें. इससे कंप्रेसर को ठंडा होने के लिए हवा नहीं मिलती. ओवरहीटिंग के कारण आग लग सकती है. फ्रिज और दीवार के बीच 5-6 इंच का गैप जरूर रखें.

Photo: Pexels

वोल्टेज स्टेबलाइज़र

फ्रिज को सीधे प्लग में लगाने या एक्सटेंशन कॉर्ड पर चलाने से खतरा बढ़ सकता है. इससे बचने के लिए हमेशा वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें.

Photo: Pexels

धूल और ग्रीस से रखें दूर

फ्रिज के लिए सबसे बड़े दुश्मन हैं धूल और ग्रीस. इनके कारण कॉइल्स और कंप्रेसर ओवरहीट हो सकते हैं. जिससे लोड बढ़ता है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

Photo: Pexels

फ्रिज कवर से बचें

मार्केट में मिलने वाले फ्रिज कवर का इस्तेमाल न करें. इससे फ्रिज ओवरहीट हो सकता है, जो आग का कारण बन सकता है.

Photo: Pexels

सस्ते रिपेयर पार्ट्स से बचें

अगर फ्रिज खराब हो जाए, तो लोकल या अनवेरिफाइड पार्ट्स का इस्तेमाल न करें. ये सेफ नहीं होते. हमेशा ब्रांडेड और ओरिजिनल पार्ट्स ही लगवाएं.

Photo: Pexels

फ्रिज के ऊपर सामान न रखें

कई लोग फ्रिज के ऊपर मिक्सर, माइक्रोवेव या भारी सामान रखते हैं. इससे कॉइल्स पर दबाव पड़ता है और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है.

Photo: Pexels

गर्म जगह के पास न रखें

फ्रिज को गैस स्टोव के पास या सीधी धूप में न रखें. इससे फ्रिज पर लोड पड़ता है और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है.

Photo: Pexels

Read Next