फ्रिज पर कवर लगाने से लग सकती आग, आप तो नहीं कर रहे ये गलती

31 July 2026

Photo: AI

कैसे करता है नुकसान?

कई लोग अपने फ्रिज को धूल और गंदगी से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उन्हें नहीं पता कि यही गलती भारी पड़ सकती है. आइए जानते हैं कैसे.

Photo: Pexels

क्यों नहीं लगाने चाहिए?

फ्रिज अंदर से ठंडा होता है, लेकिन इसकी बाहरी बॉडी गर्म हो जाती है. अगर उस पर कवर लगा हो, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और फ्रिज ओवरहीट हो सकता है.

Photo: Pexels

कैसे होता है ओवरहीट?

फ्रिज को ठंडा रखने के लिए कंप्रेसर लगातार काम करता है और कॉइल्स से गर्मी बाहर निकलती है. अगर कवर लगा हो, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है. इस गर्मी की वजह से फ्रिज में आग तक लग सकती है.

Photo: Pexels

बिजली बिल ज्यादा

कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ने की वजह से वह ज्यादा बिजली खाता है, ताकि फ्रिज के अंदर की ठंडक बनी रहे. इसी कारण बिजली का बिल भी बढ़ सकता है.

Photo: Pexels

खाना जल्दी खराब

फ्रिज के अंदर तापमान बार-बार बदलने लगता है, जिससे एक जैसा तापमान नहीं बन पाता. इसकी वजह से रखा हुआ खाना जल्दी खराब हो सकता है.

Photo: Pexels

वॉटर ड्रेन ब्लॉक

कवर की वजह से कूलिंग पर असर पड़ता है. बर्फ ज्यादा पिघलने लगती है और पानी निकलने लगता है. समय के साथ पानी निकलने वाला ड्रेन भी ब्लॉक हो सकता है.

Photo: Pexels

वेंटिलेशन रुक जाता है

फ्रिज के आसपास हवा चलती रहती है, जिससे इसकी कॉइल्स ठंडी रहती हैं. लेकिन अगर कवर लगा हो, तो वेंटिलेशन रुक जाता है.

Photo: Pexels

सेंसर हो सकता है खराब?

ओवरहीटिंग की वजह से फ्रिज के अंदर लगे सेंसर, जो तापमान मापते हैं, खराब हो सकते हैं. इसके बाद फ्रिज सही तरीके से कूलिंग नहीं कर पाएगा.

Photo: Pexels

आग लगने का खतरा

अगर फ्रिज बहुत ज्यादा गर्म हो जाए और वेंटिलेशन की जगह न मिले, तो कंप्रेसर पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है. ऐसे में शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है.

Photo: Pexels

Read Next