अच्छे फ्रिज की कूलिंग बरबाद कर देंगी ये 5 गलतियां, कभी ना करें ये काम

21 June 2026

Photo: Amazon

गर्मी में बड़े काम का फ्रिज  

गर्मी के दिनों में फ्रिज बहुत ही जरूरी हो जाता है. फ्रिज के अंदर पानी, दूध और अन्य सब्जियों को रखा जाता है. 

Photo: Amazon

फ्रिज में रखते  हैं ये सामान 

गर्मी के दिनों में फ्रिज से बाहर रखा दूध  अक्सर फट जाता और बाहर रखी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं.

Photo: Amazon

अक्सर होती हैं ये गलतियां

दरअसल, घरों में अक्सर कुछ कॉमन गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से कूलिंग सिस्टम खराब हो जाता है. ऐसे में वह कूलिंग करना बंद कर देता है. 

Photo: Amazon

भूलकर भी ना करें ये गलती

फ्रिज को खराब करने के पीछ 5 बड़ी वजह हैं. बहुत से घरों में अक्सर ये गलतियां होती हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

Photo: Amazon

गर्म खाना ना रखें

रेफ्रिजरेट के अंदर गर्म खाना नहीं रखना चाहिए. गर्म खाना रखने की वजह से कूलिंग सिस्टम अस्थाई रूप से गड़बड़ हो जाता है. अगर ये प्रोसेस बार-बार होता है तो फ्रिज खराब हो सकता है. 

Photo: Amazon

फ्रिज दीवार से दूर रखें 

फ्रिज को पूरी तरह से दीवार से सटाकर ना रखें. फ्रिज में पीछे की तरफ कंप्रेसर और कंडेंसर कॉइल होती है, जिसको ठंडा होने के लिए पर्याप्त हवा चाहिए.

Photo: Amazon

कंडेंसर कॉइल साफ करना 

फ्रिज के पीछे या नीचे लगी कॉइल पर अगर बहुत ज्यादा धूल जम जाती है, जिसकी वजह से उसकी हीट रिलीज नहीं हो पाती है. ऐसे में कूलिंग पर नकारात्मक असर पड़ता है.

Photo: Amazon

ज्यादा सामान रखना

फ्रिज के अंदर अगर जरूरत से ज्यादा सामान भर दिया जाएगा, तो उसकी वजह से कूलिंग पूरे फ्रिज में सर्कुलेट नहीं हो पाएगी. इसलिए कम सामान रखें. 

Photo: Amazon

फ्रिज का गेट 

फ्रिज के गेट कूलिंग को बनाए रखने में मदद करता है. अगर बार-बार फ्रिज का गेट खुलेगा तो कूलिंग नहीं होगी. डोर गैस्केट (फ्रिज पर लगे गेट की रबड़) खराब हो गई है तो उसको ठीक करा लें.  

Photo: Amazon

Read Next