10 June 2026
Photo: AI
मोतीलाल ओसवाल के फाइनेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत की टेलीकॉम कंपनियों को अब फ्री 5G डेटा देना बंद कर देना चाहिए.
Photo: Pexels
फिलहाल टेलीकॉम कंपनियां रोज 2GB या उससे ज्यादा डेटा वाले प्लान लेने वाले यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा दे रही हैं. ऐसे प्लान आमतौर पर ₹349 से शुरू होते हैं.
Photo: Pexels
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 50% से ज्यादा रिलायंस जियो यूजर्स अब 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी वजह से एक्सपर्ट्स को लगता है कि फ्री में 5G डेटा देना सही फैसला नहीं है.
Photo: Pexels
5G डेटा और घर के वायरलेस इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ़ चुका है. स्मार्टफोन यूजर्स हर महीने 34.1GB इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Photo: Pexels
जहां दूसरे देशों में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाता है, वहीं भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अभी भी 5G डेटा फ्री में दे रही हैं.
Photo: Pexels
जियो अपने यूजर्स को फ्री में काफी ज्यादा 5G डेटा देता है. इसकी वजह से कंपनी उन सर्विसेज से एक्स्ट्रा कमाई नहीं कर पा रही है.
Photo: Pexels
कंपनियां हर यूजर से होने वाली कमाई (ARPU) को बढ़ाना चाहती हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके लिए कंपनियों को अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव करना पड़ सकता है.
Photo: Pexels