29 July 2026
Photo: AI
आज के समय में स्कैमर्स ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाल लिया है. अब वे दुकानों पर लगे क्विक रिस्पांस कोड (QR) के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे बचें.
Photo: Unsplash
आप दुकान पर पेमेंट करने जा रहे है, तो सबसे पहले देखें कि QR कोड पर कोई दूसरा स्टीकर तो नहीं चिपकाया गया है.
Photo: Unsplash
कई दुकानों पर स्टैंड वाला QR कोड लगा होता है. इन स्टैंड्स में भी गड़बड़ी हो सकती है. इसलिए पेमेंट करने से पहले एक बार क्यूआर स्कैनर को जरूर चेक करें.
Photo: Unsplash
कई बार नकली स्टीकर पकड़ में नहीं आता. ऐसे में पेमेंट ऐप में दिखने वाला नाम जरूर चेक करें. साथ ही देखें कि वेरिफिकेशन टिक आ रहा है या नहीं. इससे आप स्कैम से बच सकते हैं.
Photo: Unsplash
अगर क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद कोई पॉप-अप आता है और कुछ डाउनलोड करने के लिए कहता है, तो उसे बिल्कुल अलाउ न करें.
Photo: Unsplash
आपको ज्यादा पैसे भेजने हैं, तो पहले ₹1 या छोटा अमाउंट भेजकर चेक कर लें कि पैसे सही अकाउंट में जा रहे हैं या नहीं. उसके बाद ही पूरा पेमेंट करें.
Photo: Unsplash
क्यूआर कोड स्कैन करते ही ब्राउज़र का कोई पॉप-अप खुल जाता है, तो समझ जाएं कि QR कोड फेक है. इससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.
Photo: Unsplash
बेंगलुरु में रहने वाले 30 साल के एक प्रोफेसर को दुकान वाले ने पेमेंट के लिए QR कोड भेजा. क्यूआर स्कैन करने के बाद उनके बैंक अकाउंट से ₹63 हजार निकल गए.
Photo: Unsplash
स्कैमर्स हर दिन ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इसलिए दुकान पर पेमेंट करने से पहले क्यूआर कोड को जरूर वेरिफाई करें. इससे आपके पैसे सेफ रहेंगे.
Photo: Unsplash