क्या आपके फोन में भी है फेक कैमरा? ऐसे करें पहचान

3 Aug 2026

Photo: AI

फेक लेंस की जरूरत क्यों?

कई बजट स्मार्टफोन के कैमरा वाले हिस्से में एक एक्स्ट्रा लेंस दिया जाता है, लेकिन उसके अंदर कैमरा नहीं होता. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: Pexels

क्यों दिया जाता है?

महंगे स्मार्टफोन में 3 से 4 कैमरा लेंस होते हैं. वहीं बजट स्मार्टफोन को महंगा दिखाने के लिए उसमें कटआउट, स्टिकर या फेक लेंस लगा दिए जाते हैं.

Photo: Pexels

विजुअल बैलेंस 

स्मार्टफोन का डिजाइन अच्छा दिखे, पीछे से अजीब न लगे और कैमरा मॉड्यूल बैलेंस लगे, इसलिए भी फेक लेंस लगाए जाते हैं.

Photo: Pexels

सेंसर छिपाने के लिए

इन फेक कैमरा लेंस का इस्तेमाल कई बार सस्ते क्वालिटी के सेंसर छिपाने के लिए भी किया जाता है, ताकि ग्राहक को पहली नजर में इसका पता न चले.

Photo: Pexels

बॉडी का दोबारा इस्तेमाल

स्मार्टफोन कंपनियां एक जैसी प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल कई अलग-अलग मॉडल बनाने में करती हैं. सस्ते मॉडल में सिर्फ एक्स्ट्रा छेद करके फेक लेंस लगा दिया जाता है.

Photo: Pexels

फ्लैश लाइट छिपाने के लिए

ज्यादातर सस्ते स्मार्टफोन में फेक लेंस के अंदर फ्लैश लाइट छिपाई जाती है, ताकि डिजाइन साफ-सुथरा लगे और जगह भी बच सके.

Photo: Pexels

कंपनी का स्टाइल

कंपनियां चाहती हैं कि उनके सभी स्मार्टफोन एक जैसे दिखें. इसी वजह से कई बार फेक लेंस भी लगा दिए जाते हैं, ताकि डिजाइन एक जैसा लगे.

Photo: Pexels

कैसे पकड़ें फेक लेंस?

फेक लेंस पकड़ना बहुत आसान है. कैमरा ऑन करें और एक-एक करके सभी लेंस को उंगली से ढककर देखें.

Photo: Pexels

मोड बदलें

लेंस को ढकने के बाद कैमरा के सभी मोड पर स्विच करके भी देखें. अगर किसी भी मोड में उस लेंस का कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा, तो वह फेक लेंस होने की संभावना है.

Photo: Pexels

Read Next