12 Aug 2026
Photo: AI
घर में जहां वॉल सॉकेट पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आसानी से नहीं पहुंच सकता है, वहां एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसे हमेशा चालू रखने से बिजली बिल बढ़ सकता है?
Photo: Amazon
ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक्सटेंशन बोर्ड भी इलेक्ट्रिकल डिवाइस की तरह बिजली की खपत करता है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह सिर्फ बिजली को आगे पहुंचाने में मदद करता है.
Photo: Amazon
एक्सटेंशन बोर्ड में लगी रेड लाइट बताती है कि पावर सप्लाई चालू है या नहीं. हालांकि, एक्सटेंशन बोर्ड को चालू रखने पर यह लाइट बहुत कम बिजली खाती है.
Photo: Amazon
ऐसा कई बार होता है कि एक्सटेंशन बोर्ड लगाने के बाद लोग उसका स्विच ऑफ नहीं करते हैं. इसकी वजह से टीवी जैसे डिवाइस स्टैंडबाय मोड में बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Amazon
बहुत ही लो क्वालिटी वाले एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके तार गर्म होने लग सकते हैं. इससे बिजली की थोड़ी बर्बादी हो सकती है और सेफ्टी का खतरा भी रहता है.
Photo: Amazon
एक्सटेंशन बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाकर रखते हैं, तो फोन कनेक्टेड न होने पर भी चार्जर थोड़ी बिजली की खपत कर सकता है. इससे बिजली बिल पर थोड़ा असर पड़ सकता है.
Photo: Amazon
बिजली की खपत बढ़ाने में एक्सटेंशन बोर्ड का कोई बड़ा हाथ नहीं होता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि इससे कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हुए हैं.
Photo: Amazon
अगर घर में इलेक्ट्रिकल अप्लायंस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो एक्सटेंशन बोर्ड को बंद कर देना चाहिए. इससे स्टैंडबाय बिजली की खपत कम हो जाती है.
Photo: Amazon
एक्सटेंशन बोर्ड किसी कोने वाली जगह पर है और आपका हाथ वहां तक नहीं पहुंच सकता है, तो आप दीवार के स्विच से भी इसकी पावर बंद कर सकते हैं.
Photo: Amazon