एक गलती और एग्जॉस्ट फैन में लग जाएगी आग, सब कुछ कर देगा खाक

29 May 2026

Photo: AI Generated

भयंकर गर्मी की वजह से घर बुरी तरह से तप रहे हैं. किचन के अंदर का टेम्प्रेचर और ज्यादा हो जाता है. 

Photo: Getty 

किचन के अंदर बहुत से लोग एग्जॉस्ट फैन का यूज करते हैं. लेकिन गर्मी में एक गलती और इस पंखे में आग लग जाएगी. 

Photo: Getty 

गर्मी के दौरान कुछ कॉमन गलतियां होती हैं, जिनकी वजह से एग्जॉस्ट फैन धू धू कर जलने लगेगा. 

Photo: Getty 

एग्जॉस्ट फैन में आग लगने की मुख्य वजह उसका ओवरहीट होना. इसलिए उसको ओवर हीट होने से बचाना चाहिए. 

Photo: Getty 

एग्जॉस्ट फैन को क्लीन रखें. कई बार किचन में तेल और धूल मिट्टी आदि उस पर जम जाते हैं. ऐसे में एग्जॉस्ट फैन चलने में ओवर हीट हो सकता है. हर महीने रेगुलर क्लीन करना चाहिए. 

Photo: Getty 

एग्जॉस्ट फैन को लगातार चलाकर ना रखें. लगातार चलने की वजह से मोटर बहुत गर्म होकर उसमें आग लग सकती है. यह आग पूरे घर में फैल सकती है. 

Photo: Getty 

एग्जॉस्ट फैन की वायरिंग आदि को रेगुलर चेक कराएं. कई बार खराब या ढीली वायरिंग की वजह से एग्जॉस्ट फैन में आग लग सकती है. 

Photo: Getty 

एग्जॉस्ट फैन को आग से इसलिए भी बचाना चाहिए क्योंकि किचन के अंदर ही LPG सिलेंडर मौजूद होता है. अगर सिलेंडर तक पहुंचती है तो यह बड़ा ही खतरनाक साबित हो सकता है. 

Photo: PTI

किचन को आग से बचाने के लिए वहां पर फायर सेफ्टी बॉल का यूज कर सकते हैं. यह मार्केट में 500 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है. यह आग को बुझाने का काम करता है. 

Photo: Amazon

Read Next