30 Apr 2026
Photo: AI
एलॉन मस्क ने OpenAI को लेकर मुकदमा दायर किया है. उनका कहना है कि 2015 में यह वादा किया गया था कि OpenAI एक नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन रहेगा.
Photo: Pexels
इस कोर्ट ट्रायल के दौरान OpenAI के वकील बार-बार मस्क से कह रहे थे कि हाँ या ना में जवाब दें. मस्क ने पलटकर कहा, क्या तुम अपनी बीवी को मारना बंद करोगे? हाँ या ना में जवाब दो.
Photo: Pexels
यह एक बहुत पुराना और प्रसिद्ध लॉजिकल ट्रैप है. जिसमें सामने वाले को फंसा दिया जाता है. मस्क ने इसी तरह वकील को फंसा दिया. पूरे कोर्ट में हंसी का माहौल बन गया.
Photo: Pexels
OpenAI की शुरुआत में मस्क ने चैरिटी के नाम पर लाखों डॉलर दिए थे. क्योंकि कंपनी का मिशन मुनाफा कमाना नहीं था. लेकिन अब, उनके अनुसार मुनाफे के पीछे भाग रही है.
Photo: Pexels
कंपनी का कहना है कि मस्क एक सोर लूज़र हैं और उनकी अपनी कंपनी xAI सही से नहीं चल रही. इसलिए OpenAI को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.
Photo: Pexels
यह कोई छोटी-मोटी लड़ाई नहीं है. मस्क इस मामले में $130 बिलियन से भी ज्यादा की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह पैसा चैरिटी फंड में जाना चाहिए.
Photo: Pexels
मस्क ने कोर्ट में कहा कि जब Microsoft ने OpenAI में अरबों डॉलर का निवेश किया. उसके बाद उनके शेयर देने की बात की गई.
Photo: Pexels
मस्क की टीम का कहना है कि उनका फोकस हमेशा AI सेफ्टी पर रहा है. कोर्ट में यह साबित करना चाहते हैं कि OpenAI ने भलाई को मुनाफे में बदल दिया है.
Photo: Pexels