6 May 2026
Photo: AI
एलॉन मस्क इस समय OpenAI के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. उनका आरोप है कि OpenAI अपने असली मिशन से हटकर अब मुनाफे के पीछे भाग रहा है.
Photo: Pexels
अदालत में मस्क से सवाल किया गया कि क्या उनकी कंपनी xAI ने OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए किया है?
Photo: Pexels
मस्क ने कहा कि कई AI कंपनियां ऐसा करती हैं ताकि अपने मॉडल्स को टेस्ट और वैलिडेट किया जा सके. उन्होंने यह भी माना कि xAI को ट्रेन करने में OpenAI के इस्तेमाल हुआ है.
Photo: Pexels
OpenAI की के अनुसार, कोई भी यूजर उसके आउटपुट का इस्तेमाल करके अपने AI मॉडल को ट्रेन नहीं कर सकता. ऐसे में यह मामला नियमों के उल्लंघन से जुड़ा माना जा रहा है.
Photo: Pexels
मस्क ने अपने बचाव में कहा कि यह तरीका AI इंडस्ट्री में काफी आम है. उनका कहना है कि xAI जैसी कंपनियां बड़े टेक जायंट्स से मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं.
Photo: Pexels
डिस्टिलेशन एक तकनीक है जिसमें बड़े AI मॉडल का इस्तेमाल करके छोटे मॉडल को ट्रेन किया जाता है. यह तरीका सस्ता और तेज होता है.
Photo: Pexels
इस मामले ने पूरे AI इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी है. अब सवाल यह है कि क्या छोटी कंपनियां बड़े मॉडल्स का इस्तेमाल करके कम लागत में बेहतर प्रोडक्ट बना रही हैं? या यह गलत तरीका है.
Photo: Pexels
कोर्ट में एक ग्रे एरिया सामने आया है, जहां यह तय करना मुश्किल है कि कोई कंपनी सीख रही है या किसी दूसरे के काम का गलत इस्तेमाल कर रही है.
Photo: Pexels