बिजली मीटर की चमकती लाइट का राज़, कम कर सकता है बिजली बिल!

6 Aug 2026

Photo: AI Genearated

लाइट क्यों ब्लिंक करती है?

बिजली के मीटर पर चमकने वाली लाइट आपके घर में इस्तेमाल हो रही बिजली को गिनने में मदद करती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: Unsplash

ब्लिंक होने का मतलब

अगर आपके मीटर की लाइट तेज़ी से ब्लिंक कर रही है, तो इसका मतलब है कि आपके घर में बिजली का इस्तेमाल ज़्यादा हो रहा है.

Photo: Unsplash

धीरे ब्लिंक होने का मतलब

मीटर की लाइट धीरे-धीरे ब्लिंक कर रही है, तो इसका मतलब है कि घर में बिजली का इस्तेमाल कम हो रहा है और सिर्फ़ सामान्य डिवाइस चल रहे हैं.

Photo: Unsplash

फैंटम लोड टेस्ट करें

घर के सभी डिवाइस बंद करके मीटर की लाइट देखें. अगर तब भी लाइट ब्लिंक कर रही है, तो कहीं न कहीं बिजली इस्तेमाल हो रही है.

Photo: Unsplash

करंट लीक को पकड़ें

इस टेस्ट की मदद से आप पता कर सकते हैं कि कहीं करंट लीक तो नहीं हो रहा. करंट लीक होने की वजह से बिजली बिल बढ़ सकता है.

Photo: Unsplash

REV लाइट को देखें

मीटर पर REV नाम की एक लाइट होती है. अगर यह लाइट जल रही है, तो इसका मतलब हो सकता है कि बिजली का फ्लो उल्टा हो रहा है.

Photo: Unsplash

कौन खा रहा है बिजली?

घर के सभी भारी बिजली वाले उपकरण एक-एक करके चालू करें और मीटर की लाइट देखें. इससे अंदाज़ा लग सकता है कि कौन सा डिवाइस सबसे ज़्यादा बिजली इस्तेमाल कर रहा है.

Photo: Unsplash

मीटर से पूरी जानकारी

घर में कितनी बिजली इस्तेमाल हो रही है, यह जानने के लिए आपको किसी दूसरे डिवाइस की ज़रूरत नहीं है. सिर्फ़ मीटर की ब्लिंक करती लाइट से भी काफी जानकारी मिल सकती है.

Photo: Unsplash

कैसे बचेंगे पैसे?

मीटर की ब्लिंक करती लाइट देखकर आप ज़्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले डिवाइस की दिक्कत का पता लगा सकते हैं. समय पर इन्हें ठीक करके बिजली बिल कम किया जा सकता है.

Photo: Unsplash

Read Next