आज से बिजली का बिल करें आधा! जानिए आसान तरीके

13 May 2026

Photo: AI

कैसे कम होगा बिल?

घर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाते समय लोग अक्सर छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आ जाता है.

Photo: Pexels

AC को सही तरीके से चलाएं

गर्मियों में AC का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. अगर आप AC को 24°C पर चलाते हैं, तो लगभग 24% तक बिजली की बचत कर सकते हैं. इससे बिजली का बिल कम आएगा.

Photo: ITG

LED लाइट्स का इस्तेमाल

घर में लाइटिंग के लिए LED बल्ब का इस्तेमाल करें. LED बल्ब सामान्य बल्ब की तुलना में लगभग 80% कम बिजली खर्च करते हैं और 10 गुना ज्यादा समय तक चलते हैं.

Photo: Pexels

BLDC फैन का इस्तेमाल 

घर में साधारण पंखों की जगह BLDC फैन का इस्तेमाल करें. ये फैन लगभग 60% तक कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे आपके बिजली के बिल पर असर कम पड़ता है.

Photo: Amazon 

गीजर को ऑप्टिमाइज़ करें

गीजर भी काफी बिजली खर्च करता है. इससे बचने के लिए जरूरत से 15 मिनट पहले गीजर चालू करें और काम होने के बाद बंद कर दें. इससे पावर कंजम्प्शन कम होगा.

Photo: Pexels

स्विच बंद करें

कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद होने के बाद भी बिजली खपत करते रहते हैं, क्योंकि उनका स्विच ऑन रहता है. इसलिए इस्तेमाल न होने पर स्विच बंद करना न भूलें.

Photo: Pexels

रेफ्रिजरेटर को मेंटेन करें

रेफ्रिजरेटर 24/7 चलता है, फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 6 इंच का गैप रखें और फ्रिज को ओवरलोड न करें. इससे फ्रिज पर कम लोड पड़ेगा और बिजली की बचत होगी.

Photo: Pexels

नेचुरल लाइट का इस्तेमाल

दिन के समय घर की लाइट्स बंद रखें और सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करें. इससे बिजली की खपत कम होगी और बिजली के बिल में फर्क देखने को मिलेगा.

Photo: Pexels

Read Next