12 May 2026
Photo: ITG
दुनिया की मशहूर सिंगर दुआ लिपा ने सैमसंग के खिलाफ केस दर्ज किया है. बदले में उन्होंने कई करोड़ रुपये की मांग की है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Photo: ITG
दुआ लिपा का दावा है कि सैमसंग ने उनके फोटो का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट्स बेचने के लिए किया. वह भी बिना उनकी परमिशन के.
Photo: Pexels
दुआ लिपा की तरफ से 143 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है. उनका कहना है कि सैमसंग ने उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाकर अपने प्रोडक्ट्स बेचे हैं.
Photo: ITG
इस केस का असल मुद्दा यह है कि सैमसंग ने अपनी लाइफस्टाइल टीवी रेंज की पैकेजिंग और मार्केटिंग मटेरियल में दुआ लिपा की तस्वीरों का इस्तेमाल किया.
Photo: Pexels
दुआ लिपा के वकीलों का कहना है कि ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट या डील नहीं हुई थी. जिससे सैमसंग को उनकी तस्वीरें इस्तेमाल करने का अधिकार मिले.
Photo: ITG
सिंगर का कहना है कि उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल बॉक्स, पोस्टर और विज्ञापनों में दुनियाभर में किया गया, सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहा.
Photo: Pexels
दुआ लिपा की टीम का कहना है कि उनकी इमेज ही उनका ब्रांड है, इसलिए किसी भी कंपनी को इस्तेमाल से पहले अनुमति और भुगतान करना चाहिए.
Photo: ITG
यह केस दिखाता है कि बड़ी कंपनियों को किसी भी मशहूर सेलिब्रिटी की तस्वीर या पहचान इस्तेमाल करने से पहले कानूनी अनुमति लेना कितना जरूरी है.
Photo: ITG