8 Aug 2026
Photo: AI Generated
कई बार ऐसा होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि क्या इसके अंदर लगा SIM कार्ड भी पानी से खराब हो सकता है. आइए जानते हैं.
Photo: Unsplash
SIM कार्ड प्लास्टिक का बना होता है और इस पर कॉन्टैक्ट प्लेट लगी होती है. इसके अंदर किसी तरह की बैटरी नहीं होती, इसलिए सिर्फ पानी लगने से यह खराब नहीं होता.
Photo: Unsplash
पानी की वजह से SIM कार्ड की कॉन्टैक्ट प्लेट पर जंग लग सकती है. इसी वजह से सिम कार्ड खराब हो सकता है.
Photo: Unsplash
अगर आपका फोन चालू हो और SIM कार्ड पानी के संपर्क में आ जाए, तो शॉर्ट सर्किट की वजह से फोन भी खराब हो सकता है.
Photo: Unsplash
आपका फोन गलती से पानी में भीग जाए, तो उसे तुरंत बंद कर दें. ऐसा करने से फोन को नुकसान होने का खतरा कम हो जाता है.
Photo: Unsplash
फोन बंद करने के बाद SIM कार्ड को तुरंत बाहर निकाल दें, ताकि अंदर पानी न रुके और शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो सके.
Photo: Unsplash
SIM कार्ड को सुखाने के लिए कभी भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें. गर्म हवा की वजह से इसकी कॉन्टैक्ट प्लेट खराब हो सकती है.
Photo: Unsplash
सूखने के बाद भी SIM कार्ड काम नहीं करता, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपनी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर जाकर नया सिम कार्ड ले सकते हैं.
Photo: Unsplash
SIM कार्ड पर जंग लगने की वजह से यह खराब हो सकता है. वहीं, गीले सिम कार्ड से फोन को भी नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है.
Photo: Unsplash