4 Aug 2026
Photo: AI
इंस्टाग्राम पर रील्स देखते-देखते कई बार ऐसा लगता है कि बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है और बार-बार चार्ज करना पड़ता है.
Photo: Unsplash
इंस्टाग्राम ऐप में रील्स एक फीचर है, जहां आपको शॉर्ट वीडियो देखने को मिलते हैं. इन्हें देखने से बैटरी जल्दी ड्रेन हो सकती है?. आइए जानते हैं.
Photo: Unsplash
अगर आपके फोन का डिस्प्ले 90-120Hz पर सेट है, तो यह ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर सकता है. ज्यादा रिफ्रेश रेट होने से बैटरी की खपत बढ़ जाती है.
Photo: Unsplash
जब आप रील्स देखते हैं, तो फोन का प्रोसेसर लगातार काम करता रहता है. वीडियो को प्रोसेस करने का काम प्रोसेसर ही करता है, जिससे बैटरी की खपत बढ़ती है.
Photo: Unsplash
जब आप एक रील देखते हैं, तो उसके बाद आने वाली 2 से 3 रील्स पहले से ही लोड हो जाती हैं. यह काम बैकग्राउंड में चलता रहता है, जिससे बैटरी का इस्तेमाल बढ़ जाता है.
Photo: Unsplash
रील्स देखते समय स्पीकर का इस्तेमाल भी होता है. ऑडियो चलाने के लिए स्पीकर भी बैटरी से पावर लेते हैं, जिससे बैटरी की खपत थोड़ी और बढ़ जाती है.
Photo: Unsplash
रील्स चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है. अगर मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो, तो फोन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बैटरी और ज्यादा खर्च होती है.
Photo: Unsplash
इंस्टाग्राम ऐप खोलने पर कई बार लोकेशन का एक्सेस भी इस्तेमाल होता है. इसके अलावा ऐप बैकग्राउंड में डेटा भेजने और रिसीव करने का काम करता रहता है.
Photo: Unsplash
इंस्टाग्राम ऐप एक साथ कई काम करता है, इसलिए रील्स देखते समय बैटरी थोड़ी जल्दी ड्रेन हो सकती है. हालांकि, सिर्फ रील्स देखने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.
Photo: Unsplash